आर्मेनिया पर अजरबैजान की जीत कश्मीरियों के लिए उम्मीद... अजरबैजानी राष्ट्रपति के साथ शहबाज ने उगला जहर, साथ थे मुनीर

Updated on 08-11-2025 01:07 PM
बाकू: पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। शहबाज शरीफ इस वक्त अजरबैजान के दौरे पर हैं, जहां उन्होंने भारत और कश्मीर के खिलाफ जहर उगला है। अब अजरबैजान पहुंचकर शहबाज शरीफ ने आर्मेनिया के खिलाफ लड़ाई में मिली जीत को कश्मीर और फिलीस्तीन से जोड़ा है। ये वही पाकिस्तान है, जो गाजा में इजरायल और अमेरिका के कहने पर पाकिस्तानी सैनिकों को हमास से लड़ने भेज रहा है। वहीं, अजरबैजान ने इस मौके पर पाकिस्तान की क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए सराहना की है।

दरअसल, प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ अपने फील्ड मार्शल जिहादी असीम मुनीर के साथ अजरबैजान के विजय दिवस समारोह में भाग लेने के लिए दो दिनों के बाकू दौरे पर पहुंचे हैं, जहां उन्होंने भारत के खिलाफ जहरीले बोल बोले हैं। इस दौरान अजरबैजान के राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ से मुलाकात के दौरान दक्षिण एशिया में क्षेत्रीय स्थिरता को बढ़ावा देने में पाकिस्तान की भूमिका की सराहना की। वही पाकिस्तान, जो कई दशकों से भारत में आतंकवादियों को भेजता रहा है।
अजरबैजान में शहबाज शरीफ के जहरीले बोल
रिपोर्ट के मुताबिक, शुक्रवार को बाकू स्थित राष्ट्रपति भवन में अजरबैजान और पाकिस्तान के नेताओं के बैठक का आयोजन किया गया था। इस दौरान वहां पाकिस्तानी सेना के प्रमुख फील्ड मार्शल जिहादी असीम मुनीर भी मौजूद थे। इस दौरान राष्ट्रपति इल्हाम अलीयेव ने आर्मेनिया के काराबाग क्षेत्र पर कब्जे में अजरबैजान की मदद करने के लिए पाकिस्तान का धन्यवाद किया। वहीं, पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की तरफ से जारी एक बयान के मुताबिक, शहबाज शरीफ अजरबैजान के कथित विजय दिवस की पांचवीं वर्षगांठ के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में भाग लेंगे।
बैठक के दौरान शहबाज शरीफ ने कहा कि "आर्मेनिया के खिलाफ अजरबैजान की जीत आत्मनिर्णय के लिए संघर्ष कर रहे उत्पीड़ित लोगों के लिए आशा की किरण है, जिसमें भारत द्वारा अवैध रूप से अधिकृत जम्मू और कश्मीर और फिलीस्तीन के लोग भी शामिल हैं।" शहबाज शरीफ ने विजय दिवस पर अजरबैजान की सरकार और जनता को बधाई दी, जो आर्मेनिया के खिलाफ 44 दिनों तक चले काराबाख युद्ध को लेकर मनाया जाता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.