बलौदाबाजार हिंसा में 12 करोड़ का नुकसान, कलेक्टर-एसपी ने दी जानकारी

Updated on 24-06-2024 04:36 PM

रायपुर। बलौदाबाजार कलेक्टर दीपक सोनी एवं पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने सोमवार को संयुक्त जिला कार्यालय के सभाकक्ष में संयुक्त रुप से प्रेस को संबोधित किया। उन्होंने गत दिवस जिला मुख्यालय बलौदाबाजार स्थित कलेक्ट्रेट में हुई आगजनी की घटना के पश्चात की जा रही कार्यवाही एवं भविष्य की रणनीति के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी साझा की।

कलेक्टर सोनी ने बताया कि आगजनी की घटना से अब तक के आकलन में करीब 12 करोड़ रुपए की क्षति का अनुमान है जिसमें संयुक्त जिला कार्यालय भवन, जिला पंचायत कार्यालय, जिला निर्वाचन कार्यालय, तहसील एवं पंजीयन कार्यालय भवन, वाहन, उपकरण, फर्नीचर शामिल हैं। नगर में हुई अन्य क्षति का आकलन किया जा रहा है। घटना में वाहनों को हुई क्षति के लिए बीमा कंपनियों से राशि दिलाई जा रही है, जिसमें अब तक 7-8 वाहन स्वामियों को बीमा राशि मिल चुकी है और करीब 23 प्रकरण प्रक्रियाधीन हैं।

240 गाड़ियां तोड़ीं, 31 सरकारी-निजी कारें राख
कलेक्टर ने बताया कि घटना में लगभग 240 निजी व शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हुए हैं, जिनमें पूरी तरह जले 31 निजी व शासकीय चार पहिया वाहन, 60 दो पहिया वाहन, 27 क्षतिग्रस्त चार पहिया वाहन एवं लगभग 122 क्षतिग्रस्त दो पहिया वाहन शामिल हैं। जिन निजी वाहनों का बीमा नहीं है उनका मूल्यांकन कराया जा रहा है। घटना से पीड़ितों के शारीरिक-मानसिक स्वास्थ्य बेहतर करने के लिए पीड़ित राहत समिति बनाई गई है। दस्तावेज क्षति के लिए भी टीम बनाई गई है। पुलिस, आबकारी, जिला योजना एवं सांख्यिकी विभाग में दस्तावेज पुनर्निर्माण का काम भी शुरू हो गया है। कानून व्यवस्था दुरुस्त करने के लिए लगातार बैठक की जा रही है। अब तक चेम्बर ऑफ कॉमर्स, सिविल सोसाइटी, अशासकीय संगठन, कृषक संगठनों, पेट्रोल पंप संचालकों के साथ बैठक कर शांति बहाली के लिए जिला प्रशासन का सहयोग करने की अपील की गई है तथा उपयुक्त क्षमता के सीसीटीवी कैमरा लगवाने कहा गया है।

सामाजिक संगठनों से बातचीत कर जिले में सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाने सहयोग व सुझाव लिया जा रहा है। उन्होंने बताया कि जिला स्तरीय सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम भी बनाई गई है जो 24 घंटे निगरानी कर रही है। नकारात्मक एवं भड़काऊ पोस्ट पर प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की जा रही है। इसके साथ ही शांति समिति की बैठक लेकर शांति व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। किराये पर दिए गए मकान व दुकान की सूची नजदीकी थाने को देने तथा ठेका श्रमिकों की सूची संबंधित विभाग को देने के निर्देश दिए गए हैं। कलेक्टर ने बताया कि जल्द ही मैदानी अमलो सचिव, पटवारी, आरआई तथा सरपंचों की भी बैठक लेकर चर्चा की जाएगी। उन्होंने जिले की बेहतर छवि के लिए मीडिया से सहयोग की अपील की।



पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल ने बताया कि घटना के सभी पहलुओं को समझने के लिए हर तरह से पूछताछ की जा रही है। अब तक 138 लोगों को हिरासत में लिया गया है। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग टीम द्वारा पैनी नजर रखी जा रही है। पोस्ट के सोर्स तक पहुंचा जा रहा है तथा एकाउंट ब्लॉक भी किए जा रहे हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.