बांग्लादेश-हिंदू रैली में जा रही बस पर हमला, 20 घायल:हिंदुओं के खिलाफ हिंसा के विरोध में हुआ था रैली का आयोजन

Updated on 23-11-2024 04:11 PM

बांग्लादेश के रंगपुर में शुक्रवार 22 नवंबर को सनातन जागरण मंच की तरफ से एक रैली का आयोजन किया गया था। रैली में शामिल होने पहुंची एक बस रास्ते में हमला किया गया। हमले में 20 लोग घायल हुए हैं, इनमें से 3 गंभीर रूप से घायल हैं। घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

माहीगंज कॉलेज के मैदान में हुई इस रैली का मकसद हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार, उत्पीड़न, और मठों व मंदिरों पर हमलों के विरोध करना था। रैली में शामिल लोग 8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। रैली के मुख्य अतिथि चिन्मय कृष्ण दास ब्रह्मचारी ने देश में हिंदुओं के साथ भेदभाव का आरोप लगाया।

हिंदुओं की संपत्ति और घर लूटने का सिलसिला जारी

चिन्मय दास ने कहा कि 1971 के स्वतंत्रता संग्राम में जान बचाने के लिए देश छोड़कर जाने वाले में 70% हिंदू थे। उनके घरों और संत्तियों को लूटा गया था। आजादी के इतने सालों बाद भी ये सिलसिला जारी है।

चिन्मय दास ने आरोप लगाया कि 5 अगस्त के बाद देश में आंतकियों, उग्रवादियों और नेताओं को जेल से छोड़ा गया है। लेकिन किसी भी हिंदू को नहीं छोड़ा गया है। हिंदू किसी राजनीतिक पार्टी के समर्थक नहीं हैं। भविष्य में हिंदू उस पार्टी को वोट करेंगे, जो लोकतंत्र को बनाए रखेगी। उन्होंने कहा कि आज 3 करोड़ सनातनी एकजुट हैं।

चिन्मय दास ने कहा कि रैली में शामिल होने आ रही बस पर हमला किया गया। उन्होंने घायलों में से एक व्यक्ति को मंच पर भी बुलाया।

चिन्मय दास बोले- मुझे होटल से निकलने के लिए कहा गया

चिन्मय दास ने 21 नवंबर की रात प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि उन्हें रंगपुर के होटल से निकलने के लिए कहा गया था। पुलिस ने उनसे कहा कि हमें यहां नहीं रखा जा सकता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.