भारत आकर किडनी बेच रहे बांग्लादेशी:तस्करी का शिकार हुआ पूरा गांव; पैसा भी पूरा नहीं मिला; लोग सिर्फ एक किडनी के सहारे जिंदा

Updated on 05-07-2025 01:45 PM

बांग्लादेश के उत्तर-पश्चिमी जिले जॉयपुरहाट का एक छोटा-सा गांव बाइगुनी अब 'वन किडनी विलेज' के नाम से कुख्यात हो चुका है। यहां हर 35 में से एक व्यक्ति अपनी किडनी बेच चुका है।

अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक भारत और बांग्लादेश के बीच चल रही इस अवैध अंग तस्करी ने कई परिवारों की जिंदगियों को बर्बाद कर दिया है।

45 वर्षीय सफीरुद्दीन इसी गांव के निवासी हैं। 2024 की गर्मियों में उन्होंने भारत आकर 2.5 लाख रुपए में अपनी किडनी बेच दी थी। उनका मकसद गरीबी से निकलना और अपने तीन बच्चों के लिए घर बनाना था, लेकिन अब उनका मकान अधूरा है, शरीर में लगातार दर्द है और काम करने की ताकत नहीं बची।

फर्जी दस्तावेजों से मरीजों का रिश्तेदार बना रहे दलाल

भारत में मानव अंग प्रत्यारोपण अधिनियम (THOA) 1994 के मुताबिक , किडनी का दान सिर्फ नजदीकी रिश्तेदारों के बीच या सरकारी मंजूरी से ही किया जा सकता है। रिपोर्ट के मुताबिक दलाल नकली दस्तावेजों और रिश्तेदारी के फर्जी सबूतों के जरिए इस नियम को चकमा दे देते हैं।

अल जजीरा की रिपोर्ट में WHO के विशेषज्ञ मोनिर मनीरुज्जमां के हवाले से बताया गया है कि

QuoteImage

फर्जी पहचान पत्र, नोटरी सर्टिफिकेट और DNA रिपोर्ट तक बनवाई जाती हैं। अस्पतालों को अक्सर शक ही नहीं होता या वे जानबूझकर नजरअंदाज कर देते हैं।

QuoteImage

बिनाई गांव की विधवा जोशना बेगम और उनके दूसरे पति बेलाल को 2019 में एक दलाल ने भारत ले जाकर कोलकाता के एक अस्पताल में ट्रांसप्लांट करवाया। पहले 7 लाख टका (बांग्लादेशी करेंसी) का वादा किया गया, लेकिन ऑपरेशन के बाद सिर्फ 3 लाख मिले।

जोशना कहती हैं कि, "दलाल ने पासपोर्ट तक नहीं लौटाया। बाद में बेलाल भी मुझे छोड़कर चला गया।"

‘किडनी का पूरा पैसा नहीं मिला तो खुद दलाल बना’

ई-कॉमर्स धोखाधड़ी में सब कुछ गंवाने के बाद ढाका के कारोबारी मोहम्मद सजल (बदला हुआ नाम) ने 2022 में दिल्ली में अपनी किडनी बेची। उन्होंने 8 लाख रुपए में किडनी बेच दी।

लेकिन जब वादा किए गए 8 लाख रुपए नहीं मिले, तो उन्होंने खुद दलाल बनकर अन्य बांग्लादेशियों के लिए ट्रांसप्लांट का इंतजाम करना शुरू कर दिया।

सजल बताते हैं....

QuoteImage

ये गिरोह दोनों देशों के डॉक्टर्स, अस्पतालों और दलालों से जुड़ा है। मैं अब उनकी बंदूक के साए में हूं।

QuoteImage

बांग्लादेश पुलिस ने दावा किया है कि उन्होंने अंग तस्करी के नेटवर्क पर कार्रवाई तेज कर दी है और कई दलाल गिरफ्तार किए गए हैं।

दिल्ली पुलिस ने जुलाई 2024 में एक महिला सर्जन को गिरफ्तार किया, जिन पर 15 बांग्लादेशी मरीजों के अवैध ट्रांसप्लांट कराने का आरोप है। हालंकि, यह कार्रवाई नाकाफी है।

भारत में हेल्थ टूरिज्म एक 7.6 अरब डॉलर का उद्योग है और अधिक ट्रांसप्लांट का मतलब अधिक कमाई। ऐसे में अस्पतालों की चुप्पी भी इस व्यापार को बढ़ावा दे रही है।

2.5 लाख में किडनी खरीदकर 18 लाख में बेच रहे

रिपोर्ट में दलालों के हवाले से बताया गया है कि मरीज एक किडनी के लिए 18 से 22 लाख रुपए तक चुका देते हैं, जबकि किडनी बेचने वालों को सिर्फ 2.5 से 4 लाख रुपए मिलते हैं। बाकी पैसा अस्पतालों, दलालों, दस्तावेज बनाने वालों और डॉक्टरों में बंट जाता है।

रिपोर्ट के मुताबिक कुछ मामलों में तो लोगों को भारत में नौकरी का झांसा देकर ले जाया गया और बाद में जबरन या धोखे से ऑपरेशन करवा दिया गया।

बांग्लादेश ग्रामीण उन्नति समिति (BRAC) के अधिकारी शरिफुल हसन के मुताबिक,

QuoteImage

कुछ लोग गरीबी के चलते खुद अंग बेचते हैं, लेकिन कई बार उन्हें धोखा देकर फंसाया जाता है।

QuoteImage

किडनी क्या काम करती है

किडनी हमारे शरीर के सबसे महत्वपूर्ण ऑर्गन्स में से एक है। ये ब्लड से अपशिष्ट पदार्थ, एक्स्ट्रा पानी, शुगर और हर उस चीज को बाहर निकालने का काम करती है, जिसकी शरीर को जरूरत नहीं है। ये टॉक्सिन्स ब्लैडर यानी मूत्राशय में जमा हो जाते हैं और फिर पेशाब के साथ शरीर से बाहर निकल जाते हैं।

अगर किडनी बीमार पड़ जाए तो अपना काम ठीक से करना बंद कर देती है। दुनियाभर में करोड़ों लोग किडनी से जुड़ी बीमारियों के साथ जी रहे हैं। इनमें से ज्यादातर को तो इस बात की भनक भी नहीं है कि उन्हें किडनी डिजीज है। यही वजह है कि किडनी डिजीज को साइलेंट किलर भी कहा जाता है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.