धमाकों से दहला बेरूत, इजरायल ने हिजबुल्लाह के फील्ड कमांडर का किया काम तमाम

Updated on 04-10-2024 02:14 PM

बेरूत।  इजरायल ने दक्षिणी लेबनान में हिजबुल्लाह के फील्ड कमांडर को मार गिराया। इजरायली सेना एयर स्ट्राइक के बाद ग्राउंड ऑपेशन चला रही है। इजरायल डिफेंस फोर्सेस ने कहा कि वायुसेना के साथ एक संयुक्त ऑपरेशन में हिजबुल्लाह कमांडर की जान चली गई है।


लेबनान की तरफ से भी इजरायल पर रॉकेट और ड्रोन से हमला किया गया। ये हमला मेतुला इलाके में हुआ, जिसमें मोर्टार भी दागे गए। इजरायल के मुताबिक इनमें से अधिकांश रॉकेट्स को नष्ट कर दिया गया। इधर, इजरायल सेना ने दक्षिणी लेबनान के 25 गांवों को खाली करने को कहा है।


नसरल्लाह का दामाद मारा गया


इजरायल ने हिजबुल्लाह चीफ हसन नसरल्लाह के दामाद हसन जाफर अल-कासिर के मारे जाने का दावा किया है। समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, इजरायली सेना ने बुधवार को सीरिया की राजधानी दमिश्क पर हमला किया था, जिसमें उसकी मौत हो गई।


लेबनान में 28 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत


विश्व स्वास्थ्य संगठन के चीफ डॉक्टर टेड्रोस गेब्रेयेसस ने कहा कि इजरायली हमलों से लेबनान में बीते 24 घंटों में 28 स्वास्थ्यकर्मियों की मौत हो गई। ट्रेडोस ने कहा, लगातार हमलों के कारण स्वास्थ्यकर्मी ड्यूटी पर नहीं जा पा रहे हैं। वहीं, गाजा में हमास के डी फैक्टो पीएम रवही मुश्ताहा के मारे जाने की खबर है।


ईरान को जवाब देने की तैयारी में इजरायली सेना


ईरान ने मंगलवार रात को इजरायल पर 200 बैलिस्टिक मिसाइलों से हमला किया था। अब इजरायल मुंहतोड़ जवाब देने की तैयारी में है। तेल अवीव के घटनाक्रम की जानकारी रखने वाले अधिकारियों के अनुसार, इजरायल ईरान की तेल उत्पादक संयंत्रों और बिजली संयंत्रों को निशाना बनाएगा। अगर ऐसा होता है तो ईरान की अर्थव्यवस्था को झटका लगेगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.