मनाली के होटल में भोपाल की युवती की हत्या : बैग में लाश लेकर जा रहा था हरियाणा का दोस्त

Updated on 17-05-2024 01:23 PM

मनाली घूमने गई भोपाल की एक युवती की उसी के दोस्त ने होटल केडी विला के कमरा नंबर 302 में हत्या कर दी। युवती की पहचान शाहपुरा की शीतल कौशल के रूप में हुई। हत्या का खुलासा तब हुआ, जब उसका दोस्त विनोद ठाकुर होटल से चैकआउट करने लगा। हिमाचल पुलिस ने गुमनाम आरोपी को सफेद शर्ट पर लगे सब्जी के पीले दाग के आधार पर 24 घंटे भीतर हिरासत में ले लिया।

शाहपुरा निवासी शीतल (23) अपने माता-पिता के साथ रहती थी। कुछ दिन निजी कंपनी में काम करने के बाद उसने नौकरी छोड़ दी। पिता कैलाश ऑटो रिक्शा चलाते हैं, जबकि भाई रोहित ट्रैवल्स का काम करता है। रोहित ने बताया कि शीतल 5 मई की सुबह अचानक गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब नहीं मिली तो शाहपुरा थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। रोहित ने बताया कि विनोद पैसों के लिए शीतल को ब्लैकमेल कर रहा था। शीतल ने मुझसे कहा था कि भैया, मेरे साथ गलत हुआ है।

सोशल मीडिया के जरिए हुई थी दोस्ती

युवती भोपाल के नूतन कॉलेज से ग्रेजुएट थी। उसकी दोस्ती सोशल मीडिया के जरिए आरोपी से हुई थी। 5 मई को सुबह 11.30 बजे वह बिना बताए घर से निकली थी। 8 मई को परिजनों ने शाहपुरा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। परिजनों का आरोप है कि पुलिस समय पर कार्रवाई करती तो उनकी बेटी बच सकती है। वहीं इस मामले में शाहपुरा थाने के प्रभारी रघुनाथ सिंह ने बताया कि युवती की गुमशुदगी परिजनों ने दर्ज नहीं कराई थी। परिजनों ने थाने में कोई सूचना नहीं दी।

सफेद शर्ट पर लगे सब्जी के पीले दाग से पकड़ाया आरोपी
डीएसपी मनाली केडी शर्मा ने शुक्रवार को आरोपी विनोद युवती को पिछले 3 साल से जानता था। होटल स्टॉफ के पास युवक की पहचान का कोई दस्तावेज और फोटो नहीं था। होटल के कर्मचारियों ने बताया कि भागते समय वो सफेद शर्ट पहने था। शर्ट पर काली धारियां थीं। शर्ट पर आग की तरफ सब्जी का पीला दाग भी लगा हुआ थी। हमने मनाली, कुल्लू सहित अन्य टूरिस्ट प्लेस की चैकपोस्ट पर नाकेबंदी कर दी। चैकिंग के दौरान कुल्लू जिले की सीमा से लगे झीड़ी गांव के पास बस में उसे पकड़ लिया।

भारी बैग से हुआ शक, मैनेजर से मंगाई थी टैक्सी

गुरुवार को हिमाचल के कुल्लू जिले के एसपी डॉ. कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने बताया कि भोपाल की रहने वाली युवती 13 मई को घूमने आई थी। वह मनाली के गोंपा रोड स्थित होटल में अपने दोस्त विनोद ठाकुर निवासी पलवल हरियाणा के साथ रूम नंबर 302 में ठहरी थी। युवती बिना बताए घर से निकली थी।

दोनों ने 13 मई को चेकइन किया था। दोनों 14 मई को घूमने के लिए सिस्सू (हिल स्टेशन) गए थे। शाम को दोनों वापस आए। इसके बाद उन्होंने अपने रूम में डिनर लिया। 15 मई यानी बुधवार की शाम को युवक ने होटल मैनेजर से बस स्टैंड जाने के लिए टैक्सी मंगवाई। कुछ देर में टैक्सी पहुंच गई तो विनोद अकेला ही सामान टैक्सी में रखने लगा। होटल स्टाफ ने जब युवती के बारे में पूछा तो उसने बताया कि वह लेह गई है। इस दौरान होटल के स्टाफ को एक बैग बहुत भारी सा लगा। जब पूछा कि बैग भारी क्यों है तो आरोपी मौके से भाग गया।

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर तलाशी ली, तो उसमें युवती का शव मिला। पुलिस ने 16 मई को कुल्लू के बिजौरा से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने आपसी विवाद के बाद हत्या की बात कही है।

युवती से मिलने भोपाल जाता था विनोद
मनाली पुलिस ने बताया कि आरोपी युवती से मिलने भोपाल भी जाता था। दोनों के बीच मोबाइल पर भी लंबी बातचीत होती थी। यह खुलासा शीतल की हत्या के आरोप में गिरफ्तार किए गए विनोद ने शुरुआती पूछताछ में किया है। विनोद ने पूछताछ में ये भी बताया है कि वह और शीतल पहले भी एक बार कुल्लू, मनाली सहित हिमांचल प्रदेश के दूसरे टूरिस्ट प्लेस घूमने आ चुके हैं। 13 मई को दोनों दूसरी बार यहां आए थे। पुलिस आरोपी के बयानों को वैरिफाई कर रही है।

होटल के CCTV खराब

जांच में खुलासा हुआ है कि जिस होटल में दोनों ठहरे थे, उसमें सीसीटीवी खराब हैं। यही नहीं, होटल में दोनों की प्रॉपर एंट्री भी दर्ज नहीं की गई थी। होटल मैनेजमेंट की ओर से सिर्फ युवती का आधार कार्ड लेकर ही औपचारिकता पूरी की थी, जबकि युवक से दस्तावेज नहीं लिए गए।

पिता हैं ऑटो चालक

युवती के पिता ऑटो चालक हैं। तीन भाई बहन में शीतल सबसे छोटी थी। उसकी भाभी ने बताया कि शीतल रिजर्व नेचर की थी। उसने कभी किसी लड़के के संबंध में कोई जिक्र नहीं किया। दोनों कैसे संपर्क में आए इसकी जानकारी भी नहीं है। आरोपी को वह पहले से नहीं जानती थी।

परिजन मनाली पहुंचे, दोपहर बाद होगा पोस्टमॉर्टम

पुलिस ने बुधवार रात करीब 9 बजे युवती के पिता कैलाश कौशल को उनकी बेटी की मौत की जानकारी दी थी। इसके करीब एक घंटे बाद युवती के पिता, दो बेटों के साथ मनाली रवाना गए थे। शुक्रवार सुबह करीब 8 बजे वे मनाली पहुंच गए हैं। शीतल का शव सिविल हॉस्पिटल मनाली की मॉर्चुरी में रखा गया है। दोपहर बाद मंडी के नेरचौक स्थित लालबहादुर शास्त्री मेडिकल कॉलेज में पोस्टमॉर्टम होगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.