भोपाल मेट्रो बस एक कदम दूर...CMRS आ गई है:'ओके' रिपोर्ट मिलते ही कमर्शियल रन को हरी झंडी मिलेगी; कई स्टेशन अधूरे

Updated on 13-11-2025 12:00 PM

कमिश्नर मेट्रो रेल सेफ्टी (CMRS) की टीम भोपाल आ गई है। टीम में मेट्रो कमिश्नर जनक कुमार गर्ग भी मौजूद हैं। गुरुवार को वे मेट्रो स्टेशन और ट्रैक का निरीक्षण करेंगे। सबकुछ ठीक होने पर अपनी ओके रिपोर्ट देंगे। इसके बाद मेट्रो के कमर्शियल रन की शुरुआत हो जाएगी। नवंबर में ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मेट्रो को हरी झंडी दिखाने भोपाल आ सकते हैं। हालांकि, मेट्रो के कई स्टेशन ऐसे हैं, जहां कुछ न कुछ काम बचा है। सुभाषनगर, केंद्रीय स्कूल, डीबी मॉल, सरगम टॉकीज, रानी कमलापति, एम्स, अलकापुरी और डीआरएम तिराहा पर कहीं अंदर तो कहीं बाहर के काम जारी है। केंद्रीय स्कूल मेट्रो स्टेशन की ऊंचाई कम होने से निचले हिस्से में सड़क की खुदाई भी की जा रही है। हालांकि, जिम्मेदारों का कहना है कि मेट्रो का इतना काम हो चुका है, जो कमर्शियल रन के लिए काफी है।

बता दें कि इससे पहले सरकार ने अक्टूबर में भोपाल में मेट्रो दौड़ने का टारगेट रखा था। इसलिए सितंबर और अक्टूबर में सीएमआरएस के दो अहम दौरे भी हो चुके हैं। मेट्रो कमिश्नर गर्ग ने टीम के साथ सुभाषनगर स्थित मेट्रो डिपो और प्रायोरिटी कॉरिडोर के 6.22 किलोमीटर रूट को देखा था। वे ट्रेन में सवार हुए। सुभाषनगर और एम्स स्टेशन पर करीब दो घंटे तक निरीक्षण किया था। अब तीसरा और सबसे अहम दौरा है, जो बुधवार से ही शुरू हो गया है। गुरुवार को कमिश्नर टीम के साथ मैदान में उतरेंगे।

दौरा करके रिपोर्ट सरकार को देंगे, फिर डेट फाइनल होगी जानकारी के अनुसार, सीएमआरएस का दौरा होने के बाद वह अपनी रिपोर्ट प्रदेश सरकार को देगी। यहां से ओके मिलने के बाद कमर्शियल रन की फाइनल डेट तय होगी। प्रधानमंत्री मोदी भोपाल मेट्रो के पहले यात्री भी बन सकते हैं। 31 मई को इंदौर मेट्रो को भोपाल से हरी झंडी दिखाई थी। इसके बाद से भोपाल मेट्रो को लेकर तेजी से काम शुरू हो गया। मेट्रो के जिन 3 स्टेशन के काम बचे हैं, उन पर फोकस रहा।

बिहार चुनाव में व्यस्त रहे पीएम-सीएम बता दें कि बिहार में दो चरण में चुनाव हुए। दोनों चरण की वोटिंग भी हो चुकी है और 14 नवंबर को काउंटिंग होगी। चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कई सभाएं हुईं। वहीं, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव समेत मंत्री भी चुनाव में व्यस्त रहे। इस वजह से भोपाल मेट्रो का कमर्शियल रन अक्टूबर में नहीं हो सका।

आरडीएसओ से मिल चुकी ओके रिपोर्ट भोपाल मेट्रो के लिए सबसे पहले रिसर्च डिजाइन एंड स्टैंडर्ड्स ऑर्गेनाइजेशन (आरडीएसओ) की टीम आ चुकी है। इस टीम की रिपोर्ट ओके आई। इसके निरीक्षण के बाद सीएमआरएस को डॉक्युमेंट्स सबमिट किए गए। फिर निरीक्षण की तारीख फाइनल हुई।

साल 2018 से शुरू हुआ था मेट्रो का काम भोपाल में पहला मेट्रो रूट एम्स से करोंद तक 16.05 किलोमीटर लंबा है। इसमें से एम्स से सुभाष नगर के बीच 6.22 किलोमीटर पर प्राथमिकता कॉरिडोर के तौर पर 2018 में काम शुरू किया गया था। सुभाष नगर से आरकेएमपी स्टेशन तक काम पूरा हो चुका है। इसके आगे अलकापुरी, एम्स और डीआरएम मेट्रो स्टेशन के कुछ काम बाकी हैं, जो पूरे किए जा रहे हैं। रेल ट्रैक के ऊपर दो स्टील ब्रिज भी बनाए गए हैं।

दो साल पहले हुआ था पहला ट्रायल राजधानी में पहली बार मेट्रो 3 अक्टूबर 2023 को पटरी पर दौड़ी थी। तब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सुभाष नगर से रानी कमलापति स्टेशन तक मेट्रो में सफर किया था।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.