भोपाल पॉवर कैपिटल:इंदौर से अधिक, ग्वालियर-जबलपुर से दोगुनी बिजली

Updated on 17-11-2025 12:09 PM

बिजली की ट्रांसमिशन क्षमता के मामले में भोपाल प्रदेश में अव्वल हो गया है। यहां 12 एक्स्ट्रा हाई टेंशन (ईएचटी) सबस्टेशन से रोजाना 1290 एमवीए की रिकॉर्ड सप्लाई हो रही है, जिसकी बदौलत भोपाल से लेकर आष्टा, शुजालपुर और शाजापुर तक गांव-गांव रोशन हो रहे हैं। नए साल में 2 और एक्स्ट्रा हाइटेंशन सब स्टेशन बनने के बाद भोपाल और पॉवरफुल हो जाएगा।

मंडीदीप में 400 केवी क्षमता का प्रदेश का पहला गैस इंसुलेटेड इनडोर सब स्टेशन का 95 फीसदी काम पूरा हो गया है। मंत्रालय के पास 132 केवी क्षमता का जीआईएस सब स्टेशन भी नए साल ने बन जाएगा। राजधानी में 220 और 132 केवी क्षमता के आधुनिक सबस्टेशन का नेटवर्क तेजी से बढ़ रहा है, जिससे आम उपभोक्ताओं की बिजली गुणवत्ता में बड़ा सुधार आया है।

भोपाल में 220 केवी के 4 बड़े सबस्टेशन गोविंदपुरा, आदमपुर, मुगालिया छाप और बैरागढ़ हैं। 132 केवी क्षमता के 8 सबस्टेशन हैं।

ये तीन तकनीक सिर्फ भोपाल के पास

  • प्रदेश की पहली 132 केवी अंडरग्राउंड एक्स्ट्रा हाईटेंशन लाइन की केबल भोपाल में मेट्रो कॉरिडोर के लिए बिछाई गई। इससे शहर में सुरक्षित, स्थिर और बिना रुकावट वाली बिजली आपूर्ति सुनिश्चित हुई है।
  • 400 केवी सूखी सेवनिया से गोविंदपुरा तक हाई टेंपरेचर लो सेग (एचटीएलएस)कंडक्टर, जो डेढ़ गुना ज्यादा लोड सहन करता है। इससे इंडस्ट्रियल और रेसीडेंशियल दोनों की वोल्टेज क्वालिटी सुधरी है।
  • प्रदेश की पहली कंपोजिट पावर लाइन शहर में बनने की तैयारी। आने वाले समय में यहां ओवरहेड + अंडरग्राउंड का कॉम्बिनेशन बिजली को और सुरक्षित बनाएगा।

इन तकनीक से कम ट्रिपिंग, ज्यादा भरोसेमंद सप्लाई के साथ ही उद्योगों और घरों को बेहतर वोल्टेज मिल रहा है। भविष्य में नई कॉलोनियों, मेट्रो और इंडस्ट्रियल एरिया को मजबूत बैकअप मिलेगा। शहर का बिजली नेटवर्क और मजबूत होगा। 

- सुनील तिवारी, एमडी, मप्र ट्रांसको



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.