भोपाल का युवक केमिकल डिवाइस के साथ उत्तराखंड गिरफ्तार:रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पांस टीम डिवाइस की जांच में जुटी

Updated on 13-07-2024 01:11 PM

भोपाल के युवक जैद अली को उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में एक केमिकल डिवाइस के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके साथ उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और दिल्ली के अन्य चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस को जब इस डिवाइस की जानकारी मिली, तब इसे रेडियोएक्टिव पदार्थ से संबंधित बताया जा रहा था। इससे पुलिस सकते में आ गई और किसी बड़ी घटना की आशंका को देखते हुए तत्काल उच्चाधिकारियों को जानकारी दी गई।

आनन-फानन में डिवाइस की जांच के लिए उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर से रेडिएशन इमरजेंसी रिस्पांस टीम बुलाई गई। परीक्षण में रेडियोएक्टिव पदार्थ की जगह केमिकल होने की पुष्टि के बाद अब डिवाइस को जांच के लिए मुंबई स्थित भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र भेजा गया है, जिससे डिवाइस के बारे में स्पष्ट जानकारी प्राप्त की जा सके।

देहरादून में डिवाइस लाने की मंशा जानने के लिए पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। अभी तक मिली जानकारी के अनुसार, डिवाइस को बेचने के लिए दून लाया गया था और इसकी डील करोड़ों रुपए में की जानी थी। इसमें तीन अन्य आरोपियों के शामिल होने की जानकारी भी सामने आई है, जिनकी गिरफ्तारी के लिए उत्तर प्रदेश के नोएडा और सहारनपुर में दबिश दी जा रही है।

पूर्व आयकर आयुक्त फ्लैट में ठेहरे थे

उत्तराखंड पुलिस के मुताबिक जाखन स्थित बुक एंड वुड्स सोसाइटी में पूर्व आयकर आयुक्त श्वेताभ सुमन का फ्लैट है, जिसे कुछ बाहरी व्यक्तियों को किराये पर दिया गया है। गुरुवार को सूचना मिली कि फ्लैट में कुछ व्यक्ति अपने साथ रेडियोएक्टिव पदार्थ की डिवाइस व अन्य सामग्री लेकर आए हैं। सूचना देने वाले ने यह भी बताया कि उक्त लोग डिवाइस की खरीद-फरोख्त की बात कर रहे हैं। पुलिस मौके पर पहुंची तो पांच व्यक्ति मिले। उनके पास एक डिवाइस मिली, जिस पर रेडियोग्राफी कैमरा निर्मित विकिरण और आइसोटोप प्रौद्योगिकी बोर्ड भारत सरकार परमाणु ऊर्जा विभाग भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र नवी मुंबई लिखा हुआ था।

बरामद डिवाइस का निर्माण निर्माण भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में किया जाता है

इसके अलावा एक काले रंग का बाक्स मिला, जिसे फ्लैट में मौजूद व्यक्तियों ने रेडियोएक्टिव पावर आर्टिकल बताया और उसे खोलने पर रेडिएशन का खतरा होने की बात कही। डिवाइस के संबंध में जानकारी जुटाई गई तो पता चला कि इस प्रकार की डिवाइस मेडिकल फील्ड और बड़ी-बड़ी पाइप लाइनों में लीकेज चेक करने के काम आती हैं। इनका निर्माण भाभा परमाणु अनुसंधान केंद्र में किया जाता है।

इन आरोपियों की गिरफ्तारी हुई

इस मामले में पुलिस ने आरोपित उत्तर प्रदेश के आगरा के विजयनगर निवासी सुमित पाठक व सहारनपुर के रिढी ताजपुर निवासी तबरेज आलम, दिल्ली के उत्तमनगर निवासी सरवर हुसैन,मध्य प्रदेश के भोपाल के जहांगीराबाद निवासी जैद अली व टाप रेजिडेंसी निवासी अभिषेक जैन को गिरफ्तार किया है। आरोपितों से अब तक हुई पूछताछ में सामने आया है कि इस गिरोह का मास्टरमाइंड सुमित पाठक है, जो दुबई से किसी बिट्टू नाम के व्यक्ति से डिवाइस लेकर आया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.