भोपाल में कल जिला तैराकी प्रतियोगिता संपन्न हुई जिसमें गोल्ड एवं सिल्वर मेडल धारक भोपाल टीम का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सम्मलित होंगे जिसमें से प्रदेश स्तर पर जीते हुए खिलाड़ियों का चयन मध्यप्रदेश की टीम में होगा।
उल्लेखनीय है की पुरषोत्तम गौर तरण पुष्कर में नव्या सिंह, वाणी जैन, अर्थ जैन, रेयांश सिंह और तेजस बाथम ने जलवा बिखेर दिया। इन पांचों तैराकों ने आपस में कुल 35 गोल्ड मेडल जीते।
इस पूरे कार्यक्रम का आयोजन भोपाल स्विमिंग एसोसिएशन के सेकेट्री श्री राम खिलरानी के नेतृत्व में संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता में नव्या सिंह ने 7 गोल्ड, वाणी जैन ने 9 गोल्ड 1 सिल्वर, अर्थ जैन ने 4 गोल्ड, 4 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता, तेजस बाथम ने 5 स्वर्ण एवं रेयांश सिंह ने 1 गोल्ड, 1 सिल्वर और 1 ब्रॉन्ज मेडल जीता।