बाइडन इस्तीफा दें, कमला हैरिस को बनाएं अमेरिका की पहली महिला राष्ट्रपति, चुनाव नतीजों के बाद जमाल ने की मांग

Updated on 11-11-2024 01:47 PM
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावों में डोनाल्ड ट्रंप ने जबरदस्त जीत दर्ज की है। अमेरिका का राष्ट्रपति बनने के लिए 270 इलेक्टोरल वोट की जरूरत होती है। ट्रंप को 312 और कमला हैरिस को 226 इलेक्टोरल वोट मिले हैं। इस नतीजे के साथ ही अमेरिका के इतिहास में पहली महिला राष्ट्रपति बनने का कमला हैरिस का सपना भी टूट गया है। चुनाव के परिणाम आने के बाद अमेरिका की निवर्तमान उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के एक पूर्व कर्मचारी ने राष्ट्रपति जो बाइडन से इस्तीफे की मांग की है। उन्होंने ट्रंप के पग संभालने से पहले हैरिस को देश की पहली महिला राष्ट्रपति बनाने का आग्रह किया है, भले ही हैरिस बहुत कम समय के लिए इस पद पर रहें।

उपराष्ट्रपति के पूर्व संचार निदेशक जमाल सिमंस ने रविवार को एक टॉक शो के दौरान कहा कि जो बाइडन की बजाय कमला हैरिस से ट्रंप को सत्ता ट्रांसफर होनी चाहिए। हालांकि टॉक शो में ये बयान देने के बाद सोशल मीडिया पर उन्होंने बाइडन की तारीफ भी की। उन्होंने कहा कि जो बाइडन ने शानदार काम किया है लेकिन उन्हें एक आखिरी वादा पूरा करना चाहिए और परिवर्तन लाने वाला बनना चाहिए।

ट्रंप के लिए स्थिति बदल जाएगी


सीएनएन के सिचुएशन रूम में एक साक्षात्कार के दौरान जमाल सिमंस ने कहा, 'जो बाइडन एक असाधारण राष्ट्रपति रहे हैं, उन्होंने अपने बहुत से वादों को पूरा किया है। एक वादा बचा है जिसे वह परिवर्तनकारी राष्ट्रपति होने के नाते पूरा कर सकते हैं। वह अगले 30 दिनों में राष्ट्रपति पद से इस्तीफा दे सकते हैं और कमला हैरिस को अमेरिका का राष्ट्रपति बना सकते हैं। ऐसा होने पर वह देश की पहली महिला प्रेसीडेंट होंगी।'

उन्होंने कहा कि इससे डोनाल्ड ट्रंप के लिए स्थिति बदल जाएगी और अगली महिला के लिए राष्ट्रपति उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ना आसान हो जाएगा। सिमंस ने कहा कि अगर बाइडन ऐसा करते हैं तो यह सबसे अच्छी बात होगी। डोनाल्ड ट्रंप ने राष्ट्रपति चुनाव जीत लिया है लेकिन अभी उनके पद संभालने में करीब दो महीने का समय लगेगा। अगले साल जनवरी तक सत्ता जो बाइडन के ही हाथ में रहेगी।

कौन हैं जमाल सिमंस


जमाल सिमंस राजनीतिक सलाहकार हैं। उन्होंने उपराष्ट्रपति कमला हैरिस के लिए संचार निदेशक के तौर पर काम किया है। फिलहाल वह नाय्यरा हक के साथ पॉडकास्ट शो ट्रेलब्लेज की मेजबानी करते हैं। जमाल ने 1992 में बिल क्लिंटन के राष्ट्रपति अभियान में प्रेस सहायक के रूप में भी काम किया था। उन्होंने सिटीग्रुप और यूनाइटेड टेक्नोलॉजी में भी काम किया है।

जमाल को सिटीग्रुप और यूनाइटेड टेक्नोलॉजी छोड़ने के बाद उन्हें डेमोक्रेटिक नेशनल कमेटी के कम्युनिकेशन के उपनिदेशक पद पर नियुक्त किया गया था। इसके बाद उन्होंने अपनी खुद की कंसल्टेंसी फर्म खोल ली। एक राजनीतिक टिप्पणीकार के रूप में वह सीएनएन, एनपीआर और सीबीएस न्यूज पर प्रमुखता से दिखते रहे हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.