कनाडा में भारतीयों पर बड़ा संकट, पीएम ट्रूडो ने किया विदेशी कामगारों को घटाने का ऐलान, समझें खतरा

Updated on 24-10-2024 01:19 PM
ओट्टावा: कनाडा के प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो की विदेशी कामगारों की संख्या कम करने की घोषणा ने भारतीय अप्रवासियों के लिए मुश्किल खड़ी कर दी है। कनाडा के प्रधानमंत्री ने एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, 'हम कनाडा में अस्थायी विदेशी कर्मियों की संख्या कम करने जा रहे हैं। हम कंपनियों के लिए सख्त नियम ला रहे हैं, ताकि वे साबित कर सकें कि वे पहले कनाडाई कर्मचारियों को क्यों नियुक्त नहीं कर सकते।' कनाडा में भारतीय कामगारों और छात्रों को पहले से ही बहुत कम प्लेसमेंट के कारण परेशाना का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में ट्रूडो का यह कदम हालात को और भी मुश्किल बना देगा।

अप्रवासियों को कम करेगी सरकार


कनाडा में गिरती लोकप्रियता से डरी जस्टिन ट्रूडो की लिबरल सरकार कई वर्षों में पहली बार देश में आने वाले अप्रवासियों की संख्या में भारी कमी करने जा रही है। सीबीसी न्यूज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि ट्रूडो सरकार ने साल 2025 में नए स्थायी निवासियों (परमानेंट रेजिडेंस) की संख्या को घटाकर 395000 करने का फैसला किया है। साल 2026 में इसे 380000 और 2027 में 365000 तक लाया जाएगा। इस बीच 2025 में अस्थायी निवासियों की संख्या 30,000 घटकर लगभग 3 लाख रह जाएगी।

1 लाख तक घटेगी संख्या


इसके पहले नवंबर 2023 में प्रकाशित की गई सरकार की वर्तमान इमिग्रेशन योजना के अनुसार, कनाडा को 2024 में लगभग 485000 स्थायी निवासियों और 2025 व 2026 दोनों में 5 लाख लोगों को स्वीकार करने की उम्मीद थी। हालांकि, इसी साल अगस्त में इमिग्रेशन मंत्री मार्क मिलर ने कहा कि वह आने वाले वर्षों के लिए स्थायी निवासी आंकड़ों को समायोजित करने के लिए तैयार हैं।

कनाडा लंबे समय से ऐसे देश के रूप में जाना जाता रहा है जिसने नए लोगों का स्वागत किया है। हालांकि, रॉयटर्स की रिपोर्ट बताती है कि हालिया वर्षों में आवास की बढ़ती कीमतों के कारण अप्रवासियों को लेकर देश में नई बहस छिड़ी है। कनाडा में अप्रवासियों की भारी मात्रा ने कनाडा की आबादी को रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा दिया है, जिससे आवास की मांग और कीमतें बढ़ गई हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.