बीजेपी ने छिंदवाड़ा, निमाड, मंदसौर नए संभाग बनाए

Updated on 15-11-2025 02:12 PM

बिहार विधानसभा चुनाव से फ्री होते ही एमपी बीजेपी संगठन विस्तार में जुट गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने 3 नए संभाग बनाते हुए 13 संभागीय प्रभारी घोषित किए हैं।

उनमें नागदा खाचरोद से विधायक डॉ. तेज बहादुर सिंह को भोपाल संभाग का प्रभारी बनाया है। प्रदेश उपाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत इंदौर संभाग के प्रभारी बनाए गए हैं।

सागर सांसद और प्रदेश महामंत्री लता वानखेड़े को उज्जैन, राज्यसभा सांसद और प्रदेश महामंत्री सुमेर सिंह सोलंकी को छिंदवाड़ा, प्रदेश महामंत्री राहुल कोठारी को जबलपुर, प्रदेश महामंत्री गौरव रणदिवे को सागर, प्रदेश उपाध्यक्ष निशांत खरे को ग्वालियर, अभय यादव को चंबल, विजय दुबे को रीवा, गौरव सिरोठिया को शहडोल, प्रदेश उपाध्यक्ष कांत देव सिंह को नर्मदापुरम, प्रदेश उपाध्यक्ष सुरेंद्र शर्मा को निमाड़ और सुरेश आर्य को मंदसौर संभाग का प्रभारी बनाया गया है।

छिंदवाड़ा को अलग संभाग बनाया कमलनाथ का गढ़ रहे छिंदवाड़ा को जबलपुर संभाग से अलग कर बीजेपी ने संगठनात्मक संभाग बनाया है। उज्जैन से मंदसौर को अलग किया गया है। इंदौर से निमाड़ को अलग कर नया संभाग बनाया है। बीजेपी संगठन का तर्क है कि इससे कामकाज और निगरानी में आसानी होगी।

संभागीय प्रभारी बने पांच नेता प्रदेश पदाधिकारी नहीं बीजेपी ने जिन 13 नेताओं को संभागीय प्रभारी बनाया है उनमें से चार नेता ऐसे हैं जो बीजेपी के प्रदेश पदाधिकारी नहीं हैं। तेज बहादुर सिंह, अभय यादव, विजय दुबे, गौरव सिरोठिया और सुरेश आर्य प्रदेश पदाधिकारी नहीं हैं। इन नेताओं को एडजस्टमेंट के हिसाब से संगठन में जिम्मेदारी देकर बैलेंस करने की कोशिश की गई है।

विधानसभा चुनाव के बदले थे तीन संभागीय प्रभारी विधानसभा चुनाव के पहले आलोक शर्मा, हरिशंकर खटीक और भगवानदास सबनानी को संभागीय प्रभारियों की जिम्मेदारी से मुक्त करते हुए राघवेन्द्र गौतम और विजय दुबे को संभागों का प्रभारी बनाया गया था। राघवेन्द्र गौतम इंदौर, विजय दुबे ग्वालियर-चंबल दोनों संभागों के प्रभारी बनाए गए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.