
भोपाल। शहर के बिशनखेड़ी इलाके में गुरुवार सुबह एक काले हिरण का शव मिला है। सुबह टहलने निकले लोगों ने सड़क किनारे हिरण का शव पड़ा देखा तो वन विभाग के अधिकारियों को सूचना। इसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। शव मादा हिरण का बताया जा रहा है, जो गर्भवती भी थी। उसकी मौत कैसे हुई, वन विभाग की टीम इसकी जांच कर रही है। वन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि हिरण का पोस्टमार्टम वन विहार में किया जाएगा। उसके बाद ही मौत की असल वजह पता चल सकती है। News updating...