अशोकनगर में रेपिस्ट के घर चला बुलडोजर:हथियार लहराते हुए लड़की को घर से उठाया

Updated on 01-06-2024 12:14 PM

अशोकनगर में 22 साल की युवती से दुष्कर्म और फिर उसे घर से हथियारों के दम पर जबरन उठाने के मामले में प्रशासन ने शुक्रवार को आरोपी का घर ढहा दिया। इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भी इस घटना पर नाराजगी जताई है। उन्होंने एसपी को छुट्टी पर भेज दिया। साथ ही टीआई को सस्पेंड करने के निर्देश दिए। जिसके बाद टीआई को सस्पेंड कर दिया गया।

दरअसल, अशोकनगर में 22 वर्षीय युवती से दुष्कर्म कर एक लड़के ने वीडियो बनाया। उसे बदनाम किया। फिर लड़की का रिश्ता कहीं और तय होने पर साथियों के साथ तलवारें लहराते हुए लड़की को बुधवार शाम 6 बजे घर से उठा लिया। विरोध करने पर लड़की के पिता का एक पैर और भाई का एक हाथ तोड़ दिया। मां को भी बुरी तरह पीटा।

लड़की और परिजन के चीखने पर मोहल्ले की भीड़ इकट्ठा हो गई। शुरू में आरोपियों ने मोहल्लेवालों को भी धमकाया। बाद में बढ़ती भीड़ देखकर आरोपी लड़की को छोड़ भाग खड़े हुए। लड़की के परिजन और उससे सगाई करने वाले परिवार को भी धमकी दी। इस दौरान आरोपी तलवारें और लोहे की रॉड लहराते रहे।

दो समुदाय, इसलिए राजनीति गर्म

मुख्य आरोपी कालू उर्फ सलीम पुत्र आबिद खान है। पुलिस के केस दर्ज करने में आनाकानी की। बुधवार देर रात को हिंदू संगठन के कुछ कार्यकर्ता थाने पहुंच गए। इस पर पुलिस ने दुष्कर्म पीड़िता के अलावा उसके पिता की शिकायत पर एक दूसरा प्रकरण भी दर्ज किया, जिसमें मुख्य आरोपी कालू के अलावा जोधा, समीर और शाहरुख को आरोपी बनाया गया है।

पीड़िता बोली- उसने मेरे साथ गलत किया

पीड़िता ने रोते हुए बताया कि आरोपी ने कई बार उसके साथ गलत काम किया है। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने बुधवार रात 11 बजे मामला दर्ज किया। परिजन रात 8 बजे सिटी कोतवाली थाना पहुंच गए थे।

आरोपी के मकान पर चला बुलडोजर

अशोकनगर में 22 साल की युवती से दुष्कर्म करने वाले आरोपी के घर पर बुलडोजर चलाकर जमीदोज कर दिया गया है। शुक्रवार को प्रशासन ने ये कार्रवाई की है। पहले घर का सामान बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे ढहा दिया गया। इस दौरान पुलिस और प्रशासन के अधिकारी भी मौजूद रहे। टीम जब कार्रवाई के लिए पहुंची तो घर पर ताला लटका था। कार्रवाई से पहले मकान पर बेदखली का नोटिस चस्पा किया था।

सीएम बोले- कानून का पालन कराने के लिए पुलिस को खुली छूट

सीएम यादव ने शुक्रवार को अचानक पुलिस मुख्यालय पहुंचकर अफसरों की बैठक ली और कानून व्यवस्था के पालन में हो रही ढिलाई के रवैये को दुरुस्त करने के लिए कहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि कानून का पालन कराने के लिए पुलिस को खुली छूट है। उन्होंने कहा कि अपराधियों, आरोपियों को छोड़ो मत, प्रदेश को भय मुक्त माहौल दो।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.