सिगरेट से शरीर दागा फिर रेप और गर्भपात... उत्तर कोरिया से भागी महिला ने बताई किम जोंग की सीक्रेट जेलों के टॉर्चर की कहानी

Updated on 25-10-2024 02:06 PM
प्योंगयांग: उत्तर कोरिया के शासक किम जोंग उन ने देश में ऐसी सीक्रेट जेल बना रखी हैं, जिनमें कैदियों पर यातना की हदें पार की जाती हैं। किम सरकार के चंगुल से भागी एक उत्तर कोरियाई महिला ने देश की इन जेलों (टॉर्चर सेल) के बारे में बताया है। महिला का कहना है कि उत्तर कोरिया शासन के खिलाफ आवाज उठाने वाले और खासतौर से ऐसे लोगों के देश में वापस आने पर बलात्कार जैसी यातनाओं का सामना करना पड़ता है। द सन ने उत्तर कोरिया की एक महिला मिंजी (बदला नाम) के हवाले से की गई रिपोर्ट में ये दावा किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, मिंजी ने छह बार उत्तर कोरिया से भागने की कोशिश की लेकिन हर बार पकड़ी गई और यातनाओं का सामना करना पड़ा। आखिरकार सातवीं कोशिश में वह देश से निकलने में कामयाब हुई और किम की टॉर्चर सेल के बारे में बताया। फिलहाल चीन में रह रही मिंजी का कहना है कि इन जेलों में महिलाओं के साथ रेप होता है, बच्चों की निर्मम हत्या कर दी जाती है तो बुजुर्गों को पीट-पीटकर मार डाला जाता है।

सिगरेट से जलाया गया शरीर


मिंजी कहती हैं, 'मुझे और कई महिलाओं को देश से बाहर निकालने का वादा करने वाले दलालों ने धोखा दिया और उन्हें देश वापस लाया गया। इसके बाद हमें इन जेलों में बंद कर दिया गया। यहां लड़कियों को सैन्य अधिकारी ने प्रताड़ित किया। मेरे साथ भी यौन हिंसा हुई और शरीर को सिगरेट से जलाया गया। मैं विरोध नहीं कर सकती थी क्योंकि इससे और ज्यादा नुकसान होता।'

मिंजी ने बताया कि उत्तर कोरिया में हिरासत में ली गई ज्यादातर लड़कियां रेप के बाद गर्भवती हुईं और उनको गर्भपात से गुजरना पड़ा। एक महिला के गर्भ का पता नहीं चला और वो मां बन गई तो उत्तर कोरियाई सुरक्षा एजेंटों ने नवजात शिशु को मार डाला। ये महिला के तौर पर एक बहुत बड़ी सजा थी।

कोरिया से भागने की कोशिश करती हैं महिलाएं


कोरिया टाइम्स के 2023 के एक लेख के अनुसार, महिलाएं बड़ी संख्या में किम जोंग उन के शासन से भागने की कोशिश करती है। अमूमन दलाल इनकी देश से भागने में मदद करते है। हालांकि इसमें भी इनके साथ अक्सर धोखा होता है और इन्हें चीन में बेच दिया जाता है। वहीं जिनको भागने की कोशिश में पकड़ा जाता है, उनको किम शासन के अफसर प्रताड़ित करते हैं। खासतौर से महिलाओं को यातना कक्षों के अंदर सबसे भयानक अत्याचारों का सामना करना पड़ता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.