इस्पात नगरी में डेंगू रोकथाम और नियंत्रण के लिए अभियान जारी

Updated on 27-07-2024 03:57 PM

भिलाई । मानसून के आगमन के साथ ही शहर में टायफाईड, डेंगू, दस्त और मलेरिया आदि के मरीजों की संख्या में वृद्धि हुई है। मानसून के इन्हीं खतरों के दृष्टिगत भिलाई इस्पात संयंत्र के जनस्वास्थ्य विभाग, नगर सेवाएं विभाग इन बीमारयों से सुरक्षा हेतु, शहरवासियों को जागरूक करने के साथ साथ इस्पात नगरी के आवासों का सर्वेक्षण, निरीक्षण, दवाओं का वितरण तथा छिड़काव कर निरंतर प्रयास कर रहा है। बारिश के मौसम में विभिन्न कीटाणुओं और विषाणुओं के संपर्क में आने से अनेक तरह की बीमारियों का खतरा होता है, जिनकी ओर ध्यान न देने पर गंभीर बीमारियों का सामना करना पड़ सकता है।

अत: इस्पात नगरी में इन बीमारियों के रोकथाम के लिए भिलाई इस्पात संयंत्र, जनता से सतर्कता की अपील करता है, कि इन मानसूनी बीमारियों से बचाव के आवश्यक उपायों व तरीकों का गंभीरता से पालन करे। भिलाई इस्पात संयंत्र के जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा, इस्पात नगरी में मच्छर जनित रोग जैसे मलेरिया, डेंगू आदि की रोकथाम के लिए 15 जून 2024 से ही सघन अभियान प्रारंभ कर दिया गया है। घर घर सर्वेक्षण, निरीक्षण, दवाओं का वितरण तथा छिड़काव के साथ साथ बीएसपी का जन स्वास्थ्य विभाग प्रत्येक रविवार को ड्राई डे मनाती है, जिसके तहत वे घर-घर जाकर पानी के पात्रों को खाली कर उनकी सफाई व दवाइयों का छिड़काव आदि करती है।

इसके अलावा बीएसपी के जन स्वास्थ्य विभाग एवं जिला मलेरिया विभाग, दुर्ग द्वारा संयुक्त रूप से उनके प्रशिक्षित कर्मचारियों के साथ मच्छर जनित रोगों के विरुद्ध निरंतर प्रयास कर रही है। इस अभियान के तहत, 23 जुलाई 2024 को इस्पात नगरी के सेक्टर 1,3,4,6,8,9, रिसाली एवं मरोदा सेक्टर में कुल 3627 आवासों का निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया। 110 टूटे हुए मकानों का सर्वेक्षण किया गया। कुल 2390 कूलरों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 180 कूलरों को खाली कराया गया। कुल 115 टंकियों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 38 टंकियों को खाली कराया गया।

इसके अतिरिक्त 171 कंटेनरों, 19 टायरों का निरीक्षण कर उन्हें खाली कर उनकी सफाई व दवाइयों का छिड़काव आदि किया गया है। 323 पानी के अन्य पात्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 238 पात्रों को खाली कराया गया।1047 घरों में टेमिफॉस दवाओं का वितरण तथा 46 घरों में होम स्प्रे से छिड़काव किया गया। 25 जुलाई 2024 को इस्पात नगरी के सेक्टर 3,4,6,7,9,10 एवं मरोदा सेक्टर में कुल 2702 आवासों का निरीक्षण एवं सर्वेक्षण किया गया। 16 टूटे हुए मकानों का सर्वेक्षण किया गया। कुल 2204 कूलरों  का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 207 कूलरों को  खाली कराया गया। कुल 138 टंकियों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 36 टंकियों को  खाली कराया गया।

इसके अतिरिक्त 246 कंटेनरों, 32 टायरों का निरीक्षण कर उन्हें खाली कर उनकी सफाई व दवाइयों का छिड़काव आदि किया गया है। 433 पानी के अन्य पात्रों का निरीक्षण किया गया, जिसमे से 324 पात्रों को खाली कराया गया। 945 घरों में टेमिफॉस दवाओं का वितरण तथा 73 घरों में होम स्प्रे से छिड़काव किया गया। भिलाई विद्यालय सेक्टर 2 तथा सेक्टर 10 के स्ट्रीट 20-22 में स्प्रे से छिड़काव किया गया। सेक्टर 10 के स्ट्रीट 8-12, 20-27, एवेन्यू ्र मार्केट में ऑइल स्प्रे का कार्य किया गया है। इन बीमारियों से सुरक्षा हेतु इसके कारण, लक्षणों और बचाव के तरीकों की जानकारी होना अति आवश्यक है। डेंगू के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक की सलाह लें।

डेंगू से बचने के लिए सावधानी ही सुरक्षा है, अत: डेंगू से बचाव के उपायों को अवश्य अपनाएं। जैसे कि कूलर, पानी की टंकी, पक्षियों के पीने के पानी का बर्तन, फ्रिज की ट्रे, फूलदान, इत्यादि को प्रति सप्ताह खाली करें व धूप में सुखाकर प्रयोग करें, नारियल का खोल, टूटे हुए बर्तन व टायरों में पानी जमा न होने दें, घरों के दरवाजे व खिड़कियों में जाली/परदे लगायें, पैर में मोजे पहने एवं दिन में भी सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।

नागरिकों से अपील: भिलाई इस्पात संयंत्र का जनस्वास्थ्य विभाग, नगर सेवाएं विभाग पुन: इस्पात नगरी के सभी शहरवासियों से अपील करता है कि उपरोक्त मौसमी बीमारियाँ हमारे स्वास्थ्य को प्रभावित कर सकती हैं, अत: इन बीमारियों के प्रति जागरूक रहते हुए सभी आवश्यक सावधानियों एवं उपायों का पालन अवश्य करें।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.