निज्जर हत्या मामले में कनाडा ने गृह मंत्री अमित शाह का नाम घसीटा, रिपोर्ट में बड़ा दावा, ट्रूडो की मंत्री ने भारत पर उगला जहर

Updated on 15-10-2024 02:54 PM
ओटावा: भारत और कनाडा के बीच तनाव अब एक नए लेवल पर पहुंच गया है। कनाडा ने भारत सरकार पर खालिस्तान समर्थक आतंकियों की हत्या करवाने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही कनाडा की विदेश मंत्री मेलानी जोली ने उच्चायुक्त सहित छह भारतीय राजनयिकों को निष्कासित करने को लेकर बयान दिया है। कनाडा ने दावा किया है ये सभी लोग कनाडाई नागरिकों की टार्गेट किलिंग में शामिल हैं। उन्होंने कहा कि भारत ने जांच में साथ नहीं दिया। कनाडा के इन आरोपों ने दोनों देशों के बीच संबंधों में और भी खटास पैदा कर दी है।

वॉशिंगटन पोस्ट (WP) में इससे जुड़ी एक रिपोर्ट सामने आई है, जिसमें अधिकारियों ने भारत सरकार की संलिप्तता का आरोप लगाया। साथ ही रिपोर्ट में गृह मंत्री अमित शाह का नाम भी जोड़ा गया है। पहले जब यह रिपोर्ट लिखी गई तब गृहमंत्री का नाम नहीं था। इसे बाद में अपडेट किया गया है। कनाडा ने पिछले साल भी भारत पर आतंकी हरदीप सिंह निज्जर की हत्या में शामिल होने का आरोप लगाया था। लेकिन इस बार जस्टिन ट्रूडो की सरकार ने हर तरफ से हमले की कोशिश की है। कनाडा की मंत्री, पुलिस और खुद ट्रूडो भारत विरोधी बयान दे रहे हैं।

हत्याओं में शामिल होने का आरोप


WP ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि कनाडाई अधिकारियों के मुताबिक निज्जर की हत्या एक अलग घटना नहीं थी। बल्कि भारत के वरिष्ठ अधिकारियों और देश की खुफिया एजेंसी रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) की ओर से किए गए एक बड़े प्रयास का हिस्सा थी। एक वरिष्ठ कनाडाई अधिकारी ने कहा, 'हम जानते हैं कि वे निज्जर किलिंग, अन्य हत्याओं और कनाडा में चल रही वास्तविक हिंसा में शामिल हैं।' कनाडा के मुताबिक कथित तौर पर भारतीय राजनयिक खालिस्तानी आतंकियों की खुफिया जानकारी निकालते थे, जिसे रॉ की ओर से इस्तेमाल किया जाता था।

गृह मंत्री अमित शाह का नाम


कनाडाई अधिकारियों का आरोप है कि सूचना लगभग टॉप लेवल से भारत को भेजी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि भारतीय राजनयिकों के बीच बातचीत और संदेशों में भारत के एक वरिष्ठ अधिकारी और रॉ के एक अधिकारी का संदर्भ है। इन्होंने ने ही आतंकियों पर हमले की मंजूरी दी थी। WP ने रिपोर्ट में लिखा, 'कनाडाई अधिकारियों ने भारत में वरिष्ठ अधिकारी की पहचान अमित शाह के रूप में की है, जो मोदी के करीबी सर्कल के सदस्य हैं और गृह मामलों के मंत्री के रूप में कार्य करते हैं।' कथित तौर पर कनाडाई अधिकारियों ने शनिवार को सिंगापुर में एक सीक्रेट मीटिंग में भारत के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को शाह और अन्य सबूतों के बारे में डिटेल दी है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.