नौतपा में रामलला की सेवा में बदलाव:कूलर नहीं, अब AC की हवा लेंगे भगवान, हल्के सूती कपड़े पहनाए गए

Updated on 28-05-2024 01:54 PM

अयोध्या में अधिकतम तापमान 41°C पहुंच गया है। नौतपा मौसम की बेरुखी से अयोध्या में बालक राम की सेवा में बदलाव किया गया है। उन्हें बेहतरीन हल्की कढ़ाई किए हुए सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। हल्के आभूषण से श्रृंगार किया जा रहा है। पुजारी संतोष कुमार तिवारी ने बताया कि प्रभु को रोज दही या लस्सी के साथ मौसमी रसीले फलों का भोग लगाया जा रहा है। इनमें आम, मौसमी, लीची, खरबूज, तरबूज आदि हैं।

रामलला के लिए नया AC आ गया है, जो जल्द गर्भगृह में लगाया जाएगा। अभी गर्भगृह में कूलर लगाया गया है। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने राम मंदिर को AC सौंप दिया है। चंपत राय का कहना है कि ट्रस्ट भगवान की सेवा लगातार बेहतर कर रहा है। भगवान की हर छोटी से छोटी जरूरत पर ध्यान दिया जा रहा है।

ठंडक देने वाले फूलों से रामलला का श्रृंगार
ठंडक देने वाले गुलाब, चमेली, गेंदा आदि के फूलों से श्रृंगार किया जा रहा है। रामलला को बेहद प्रिय तुलसी के साथ उनके एक हजार नाम से रोज अर्चन चल रहा है। रामलला इन दिनों जो कपड़े पहन रहे हैं, वह दिल्ली के फैशन डिजाइनर मनीष त्रिपाठी खुद डिजाइन कर भेज रहे हैं। उन्होंने चार माह से रामलला की यह सेवा शुरू की है। वह अभी एक साल तक रामलला के लिए रोज कपड़े भेजेंगे।

फूलों से सजी थाली में एक दीपक से आरती, जिससे आंच न लगे
राम मंदिर में भगवान रामलला 5 वर्षीय बालक के स्वरूप में विराजमान हैं। इसलिए उनके रहन-सहन में भी मौसम के अनुसार बदलाव किया जा रहा है। 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा के दौरान ठंड का मौसम था। अब गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है, इसलिए रोज जलाभिषेक के बाद सूती वस्त्र पहनाए जा रहे हैं। श्रृंगार के बाद फूलों से सजी थाली में केवल एक दीपक जलाकर आरती होती है। जिससे कोमल भगवान को आंच न लगे। सुबह और शाम भोग के साथ दोनों समय जलपान में रबड़ी, खुरचन का पेड़ा आदि का भोग लगाया जा रहा है।

स्वामी राजकुमार दास बोले- भगवान सपने में आभास कराते हैं
अयोध्या में वैष्णव पीठ श्रीराम वल्लभाकुंज में भगवान को दही की लस्सी के साथ आम, बेल आदि के फलों के रस, नींबू की शिकंजी और आश्रम के बने छाछ का भोग लगाया जा रहा है। भगवान के लिए AC लगाया लगाया है। मंदिर के प्रमुख स्वामी राजकुमार दास ने बताया कि मौसम के अनुसार भगवान की सेवा बदलती रहती है।

स्वामी राजकुमार दास ने कहा कि प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान की मूर्ति में प्राण का संचार हो जाता है। इसके बाद भगवान को भी भूख और प्यास लगती है। भगवान अपने भक्तों को समय-समय पर सपने में या संकेत देकर इसका आभास कराते रहते हैं। इसलिए हम सभी भक्त एक छोटे बालक की ही तरह रामलला या भगवान श्रीराम के हर सुख-सुविधा का ध्यान रखते हैं।

आज अधिकतम पारा 42°C रहने का अनुमान
अयोध्या में सोमवार को अधिकतम पारा 41°C रिकॉर्ड किया गया। आज अधिकतम पारा 42°C और न्यूनतम 30°C तक जाने का अनुमान है। ऐसे में अयोध्या के मठ मंदिर में भगवान की दिनचर्या में बदलाव किया गया है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.