मुख्य सचिव ने वीसी लेकर की राष्ट्रीय राजमार्ग के प्रगतिरत कार्यों की समीक्षा

Updated on 29-06-2024 06:35 PM

उत्तर बस्तर कांकेर। प्रदेश के मुख्य सचिव अमिताभ जैन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक लेकर प्रदेश में राष्ट्रीय राजमार्ग के कार्यों की समीक्षा करते हुए भूमि अधिग्रहण, मुआवजा एवं वन विभाग से क्लियरेंस के प्रकरणों के निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही मुख्य सचिव ने प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रों में मोबाइल टॉवर स्थापना से संबंधित कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली। 

जिला कार्यालय के सभाकक्ष से कलेक्टर नीलेश कुमार क्षीरसागर भी बैठक में वर्चुअल रूप से शामिल हुए। मुख्य सचिव ने बैठक में जिलेवार लंबित प्रकरणों की जानकारी ली और कहा कि राज्य में एनएच एवं एनएचएआई के कई महत्वपूर्ण परियोजना निर्माणाधीन हैं। इन परियोजनाओं के पूरा होने से निश्चित ही राज्य में औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलेगा। साथ ही राज्य की अर्थव्यवस्था में भी बढ़ोत्तरी होगी। उन्होंने कहा कि राज्य की प्रक्रियाधीन परियोजनाओं के अंतर्गत आने वाले जिले के संबंधित कलेक्टर राष्ट्रीय राजमार्गों के लिए भूमि अधिग्रहण से संबंधित जिला स्तर पर लंबित विभिन्न कार्यों और नामांतरण के प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाएं। कलेक्टर क्षीरसागर ने बैठक में जिले में मोबाइल टावर स्थापना के लिए लंबित प्रकरणों पर कहा कि जिले के संवेदनशील क्षेत्रों के कुछ गांवों में कार्य लंबित है। उक्त लंबित कार्यों को जल्द शुरू करने के लिए आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। बैठक में जिला कार्यालय से एडीएम जितेन्द्र कुमार कुर्रे सहित संबंधित विभागों के अधिकारी भी उपस्थित थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.