पानी टपकते छत के नीचे पढ़ने को मजबूर नौनिहाल...

Updated on 26-07-2024 07:42 PM
बीजापुर । जहां एक ओर प्रदेश सरकार स्कूल चले अभियान चला रही है।वहीं दूसरी ओर स्कूल में छत से टपकते पानी के नीचे बैठने के लिए बच्चे मजबूर हो रहे हैं।

स्कूली शिक्षा सुविधा को लेकर बड़ी-बड़ी बातें की जाती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में आज भी जर्जर भवनों में कई स्कूल संचालित हो रही है।वहीं एक ओर सरकार संपूर्ण सुविधाओं से लैस स्कूल बना रही है तो दूसरी ओर ग्रामीण क्षेत्र की स्कूलों में बच्चे डर के साये में पढ़ रहे हैं।

आज भी जजर्र हो चुके स्कूल भवन में बच्चों को बैठने की मजबूरी बनी हुई हैं। यहां बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता है। वहीं अब स्लेब धीरे-धीरे कर गिरने लगे है। इस भवन की दीवार में कई जगहो पर दरारें आसानी से देखी जा सकती है। जहां शिक्षा की अलख जजर्र व जुगाड़ के भवनों से जगाई जा रही हो वहां हम गुणवक्तापूर्ण शिक्षा की बात करें तो इसे शायद लोग हजम न कर पाएं।

जिले के भोपालपटनम ब्लॉक के वाढला में प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल की भवन जर्जर हालत में है। मेंटेनेंस न होने की वजह से छत भी टपक रही है। ऐसे क्षतिग्रस्त भवन में बच्चे पढ़ने को मजबूर हैं। बारिश के मौसम में छत से इतना पानी टपकता है कि बच्चों के स्कूल बैग व किताबें तक गिली हो जाती है।

भोपालपटनम विकाशखण्ड के वाढला में संचालित माध्यमिक शाला पोलेम में आज भी जजर्र हो चुके इस स्कूल भवन में बच्चों को बैठने की मजबूरी बनी हुई हैं।यहां बारिश के दिनों में छत से पानी टपकता है।वहीँ अब स्लेब धीरे-धीरे कर गिरने लगे है।इस भवन की दीवार में कई जगहो पर दरारें आसानी से देखी जा सकती है।यहाँ की इस अव्यवस्था से नाराज पालक व स्कूल प्रबंधन समिति कई दफे राजनेताओं के साथ ही अधिकारियों से मिलकर चर्चा कर चुकी है।लेकिन अब तक किसी भी जिम्मेदार ने इस तरफ ध्यान नहीं दिया। जिसके चलते इस स्कूल में बच्चों की मजबूरी बन गई है इसी जजर्र हो चुके भवन में बैठकर शिक्षा ग्रहण करने की।

क्या कहते है जिला शिक्षा अधिकारी
जिला शिक्षा अधिकारी रमेश निषाद का कहना है स्कूल के छत से पानी टपकने की जानकारी आपके माध्यम से मिल रहा है। पिछले आठ दिनों से बारिश हो रही है, इसके चलते छत टपक रहा होगा।बीईओ से बात कर पूरी जानकारी लेने के बाद आगे की कार्यवाही की जाएगी।

क्या कहते है स्कूल के प्रिंसिपल
माध्यमिक स्कूल पोलेम के छतों से पानी टपकने के संबंध में प्रधानाध्यक का कहना है पिछले साल भी स्कूल बिल्डिंग के छत से पानी टपक रहा था।जिसके चलते बच्चो को आश्रम भवन में शिफ्ट करने के साथ पूरी जानकारी उच्चाधिकारियों दी गई थी।लेकिन उसके बाद सिर्फ खाना पूर्ति करते हुए अंदर और बाहर पुट्ठी और पेंट किया गया।छतों में कोई सुधार नही किया गया।आब बारिश में फिर से छत टपकने लगा है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.