पाकिस्तान और बांग्लादेश के साथ मिलकर गठबंधन बना रहा चीन:साका अलायंस बनाने की तैयारी

Updated on 02-07-2025 02:19 PM

भारत के खिलाफ एससीओ (शंघाई सहयोग संगठन) की बैठक में बेनकाब हुआ चीन एक और कूटनीतिक साजिश रच रहा है। चीन, पाकिस्तान और बांग्लादेश की बैठक के बाद ये तीनों देश साका (साउथ एशिया-चाइना अलायंस) बनाने की तैयारी में हैं।

दक्षिण एशिया-चीन सहयोग पर आधारित ये संगठन सार्क (दक्षिण एशियाई सहयोग संगठन) का चीनी जवाब माना जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में इस प्रस्तावित साका अलायंस की इस्लामाबाद में बैठक प्रस्तावित है। इसमें श्रीलंका, मालदीव और अफगानिस्तान को भी शामिल किया जा सकता है।

चीन इन तीनों देशों में अपने राजदूतों के जरिए पिछले कुछ समय से कवायद छेड़े हुए है। बताया जा रहा है कि अफगानिस्तान और मालदीव इस संगठन में शामिल होने के लिए सैद्धांतिक मंजूरी दे चुके हैं।

2014 के बाद से सार्क देशों की बैठक नहीं हुई

सार्क देशों की आखिरी पूर्ण बैठक 2014 में काठमांडू में हुई ​थी। 2016 के बाद से ही सार्क संगठन निष्क्रिय चल रहा है।

2020 में इस्लामाबाद में विदेश मंत्रियों की बैठक प्रस्तावित थी, लेकिन उरी आतंकी हमले के बाद भारत ने इसका बायकॉट किया था। तब भूटान, अफगानिस्तान और श्रीलंका ने भी आतंकवाद के विरोध में इस बैठक का बायकॉट किया था।

बता दें कि चीन का सबसे ज्यादा निवेश दक्षिण एशिया में सबसे ज्यादा लगभग 60 अरब डॉलर पाकिस्तान में है। लिहाजा पाक ही चीन के साका का मध्यस्थ बना हुआ है।

एक्सपर्ट बोले- चीन हमारे पड़ोसियों को अपने पाले में ला रहा है

इंटेलिजेंस ब्यूरो के पूर्व जॉइंट डायरेक्ट और पाकिस्तान में भारतीय उच्चायुक्त रहे अविनाश मोहनानी के मुताबिक चीन सुपरपावर मॉडल पर काम कर रहा है। सालों से अमेरिका दुनिया में अपने ब्लॉक के देशों की संख्या बढ़ा रहा है।

चीन का आउटरीच अब हमारे पड़ोस तक आ चुका है। पाकिस्तान व बांग्लादेश के साथ सार्क को बदल कर नया गठजोड़ बना रहा है। दक्षिण एशिया में पाकिस्तान चीन का सबसे बड़ा पिछलग्गू है।

बांग्लादेश को भी पाकिस्तान ने साध कर चीन के पाले में बैठा दिया है। नेपाल, भूटान और श्रीलंका पर भी चीन की छाया पड़ चुकी है। हमारे लिए सबसे बड़ा अलर्ट है कि पड़ोसी हमारे और राग चीन का गा रहे हैं।

सार्क में यदि कोई समस्या थी तो हमें इस पर काम करना चाहिए था, लेकिन हमने इस दिशा में काम नहीं किया। इस बिग ब्रदर वैक्यूम को चीन भर रहा है।

मोहनानी बोले- चीन को काउंटर करना जरूरी

अविनाश मोहनानी के मुताबिक चीन एससीओ, अरब और अफ्रीका अलायंस से अपना प्रभुत्व बढ़ा रहा है। अब भारत को काउंटर पॉलिसी पर काम करना होगा। यानी नेबरहुड फर्स्ट। पहले पड़ोस की सुध लेनी होगी।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.