चीन ने दिखाया दुनिया का सबसे खतरनाक जेट, अंतरिक्ष में भी लड़ सकेगा युद्ध, भारत-अमेरिका को बड़ा खतरा

Updated on 14-11-2024 02:04 PM
बीजिंग: चीन ने अपने झुहाई एयर शो में एक एडवांस्ड फाइटर जेट का अनावरण किया, जिसे देख पूरी दुनिया हैरान है। चीन का दावा है कि यह विमान सुपरसोनिक स्पीड से उड़ सकता है, जो पृथ्वी के वायुमंडल से बाहर निकलने और अंतरिक्ष में लड़ाई लड़ने में सक्षम होगा। इसका डिजाइन किसी साइंस-फिक्शन फिल्म जैसा है। हालांकि अभी यह एक मॉडल है, जिसे छठी पीढ़ी का फाइटर जेट कहा जा रहा है। इसका नाम 'बैदी' या 'व्हाइट एंपरर' है। मॉडल को देश के स्वामित्व वाली एयरोस्पेस और रक्षा समूह AVIC ने बनाया है।
चीन के इस फाइटर जेट की क्षमता निकट-अंतरिक्ष क्षेत्रों के सैन्यीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम का प्रतीक है। इस मॉडल की तस्वीर को अब सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। लड़ाकू विमान के डिजाइन में भारी हवा से जमीन पर मार करने वाले हथियार, उन्नत कॉकपिट एर्गोनॉमिक्स और अत्याधुनिक एवियोनिक्स सिस्टम शामिल हैं। पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF) के गठन की 75वीं वर्षगांठ के एक दिन बाद मंगलवार को ग्वांगडोंग प्रांत में झुहाई एयर शो शुरू हुआ।

क्या है इसकी खासियत?


साउथ चाइना मॉर्निंग पोस्ट की रिपोर्ट के मुताबिक यह जेट सुपरसोनिक स्पीड के साथ अपनी स्टील्थ क्षमता को बचाए रखने में सक्षम है। मॉडल लेजर और हाई पावर वाले माइक्रोवेव हथियारों को दिखाता है। इस तरह का फाइटर जेट एक महत्वपूर्ण तकनीकी बढ़त दिखाता है। जो पारंपरिक और अंतरिक्ष युद्ध दोनों में हमला कर सकता है। छठी पीढ़ी के लड़ाकू जेट अभी भी विकसित हो रहे हैं। अमेरिका भी SR-72 डार्कस्टार प्रोजेक्ट के तहत ऐसा ही हथियार बना रहा है।

चीन के पास पांचवी पीढ़ी के जेट


चीन के पास वर्तमान में पांचवीं पीढ़ी के दो लड़ाकू विमान हैं। इनका नाम जे-20 और जे-35 है। एक्सपर्ट्स का कहना है कि अमेरिका से टक्कर लेने के लिए चीन को नई टेक्नोलॉजी की जरूरत है। सॉन्ग झोंगपिंग, PLA के पूर्व प्रशिक्षक ने कहा कि छठी पीढ़ी के लड़ाकू विमानों के लिए मानक अभी परिभाषित नहीं हो पाए हैं। इसका मतलब हुआ कि लड़ाकू विमानों को विकसित करने और तैनात करने वाला पहला देश टार्गेट तय कर सकता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.