बगैर बीमा वाले हेलिकॉप्टर में उड़ रहे सीएम मोहन:18 अक्टूबर को खत्म हो चुका फ्रांस की कंपनी के हेलिकॉप्टर का इंश्योरेंस, दोबारा बुलाए हैं टेंडर

Updated on 19-11-2025 12:44 PM
भोपाल, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव इस समय बिना बीमा वाले हेलिकॉप्टर से उड़ रहे हैं। सीएम इस हेलिकॉप्टर से प्रदेश की राजधानी के अलावा अलग-अलग जिलों में पहुंच रहे हैं। फ्रांस की कंपनी से खरीदे गए हेलिकॉप्टर के बीमा के लिए सरकार ने बीमा कंपनियों से 70 करोड़ रुपए के ऑफर मांगे थे, लेकिन कोई कंपनी आगे नहीं आई।

विमानन विभाग के अपर मुख्य सचिव संजय कुमार शुक्ल ने कहा कि उन्हें हेलिकॉप्टर के बीमा खत्म होने की जानकारी नहीं है। इस मामले में विमानन विभाग के कमिश्नर चंद्रमौली शुक्ला ही अधिक स्पष्ट जानकारी दे सकते हैं।

बीमा न होने के बावजूद उड़ानें जारी बताया जाता है कि 18 अक्टूबर से इस हेलिकॉप्टर का बीमा समाप्त हो चुका है। इसके बावजूद सीएम, मंत्री और अधिकारियों की टीम इसमें दौरे कर रही है। अब 14 नवंबर को विमानन विभाग ने 27 नवंबर तक बीमा के लिए नया टेंडर जारी किया है।

बीमा कंपनियों के सामने रखी गईं शर्तें हेलिकॉप्टर का बीमा कराने के लिए सरकार ने कंपनियों के समक्ष शर्त रखी है कि किसी भी दुर्घटना, हाईजैक या आतंकी हमले की स्थिति में नुकसान की भरपाई बीमा कंपनी करेगी। बीमा में फिजिकल लॉस या डैमेज, उड़ान, ऑपरेशन, टैक्सी सेवा या ग्राउंड कवरेज शामिल होंगे।

थर्ड पार्टी लायबिलिटी के अंतर्गत हेलिकॉप्टर की प्रॉपर्टी, पैसेंजर और क्रू लीगल लायबिलिटी बीमा में शामिल होगी। प्रस्तावित मूल्य दो करोड़ रुपए तय किया गया है। वर्तमान बीमा में हल ऑल रिस्क, हल वार रिस्क, थर्ड पार्टी, पैसेंजर और क्रू लायबिलिटी DGCA नियमों के अनुसार शामिल हैं।

2021 में हुई थी दुर्घटना कोरोना काल में 6 मई 2021 को राज्य सरकार का प्लेन बिना बीमा के डैमेज हो गया था। यह विमान गुजरात से रेमडेसिविर इंजेक्शन लेकर ग्वालियर आ रहा था। लैंडिंग के दौरान रनवे से करीब 300 फीट पहले लगे अरेस्टर बैरियर से टकराने के कारण विमान क्षतिग्रस्त हो गया था।

विमान का कॉकपिट और प्रोपेलर ब्लेड क्षतिग्रस्त हो गए थे। यह दो इंजन वाला किंग एयर बी-250 (टर्बोप्रॉप) विमान था, जिसमें 9 यात्री और 2 पायलट बैठ सकते थे। मई 2021 तक इस विमान ने 210 घंटे 2 मिनट की उड़ानें पूरी की थीं।

कांग्रेस उठा चुकी है जेट विमान खरीदी पर सवाल उधर, मोहन यादव सरकार द्वारा चैलेंजर 3500 जेट विमान की खरीदी को एक साल पहले मंजूरी दी जा चुकी है। इसके बाद प्रदेश कांग्रेस के मीडिया सलाहकार रहे केके मिश्रा ने कहा कि 2021 में दुर्घटनाग्रस्त हुए विमान का बीमा नहीं होने पर सवाल उठाए थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.