मप्र नर्सिंग घोटाले में घूस के लिए 'माता का प्रसाद' और 'गुलकंद' जैसे कोड वर्ड, नमकीन के पैकेट में भेजी गई थी रिश्वत

Updated on 23-07-2024 01:33 PM
भोपाल : सीबीआई अधिकारियों द्वारा नर्सिंग कालेजों से रिश्वत लेने के मामले में कई बड़ी जानकारियां सामने आई हैं। सीबीआई की ओर से भोपाल के विशेष न्यायालय में प्रस्तुत किए गए चालान में जांच एजेंसी ने बताया है कि एक सीबीआई अधिकारी की पत्नी भी लेन-देन में शामिल रहती थी। रिश्वत की राशि पहुंचने पर दलाल व नर्सिंग कॉलेज संचालक सीबीआई अधिकारियों से पूछते थे- 'माता का प्रसाद पहुंच गया या नहीं।'

सीबीआई ने 14 लोगों को आरोपित बनाया

बता दें कि सीबीआई दिल्ली की टीम ने मध्य प्रदेश में मान्यता के मानकों की धांधली के सिलसिले में नर्सिंग कालेजों की जांच कर रहे सीबीआई इंस्पेक्टर राहुल राज को रिश्वत लेने के आरोप में 19 मई को गिरफ्तार किया था। इसके बाद सीबीआई ने राहुल राज को बर्खास्त कर दिया। पूरे मामले में सीबीआई ने नर्सिंग कॉलेज संचालक और दलाल सहित 14 लोगों को आरोपित बनाया है।

गिरफ्तारी के दो माह पूरा होने के तीन दिन पहले सीबीआई ने मंगलवार 16 जुलाई को विशेष न्यायालय में साढ़े छह हजार पन्ने का चालान प्रस्तुत किया है। जांच एजेंसी को सीबीआई भोपाल में पदस्थ मप्र पुलिस के एक निरीक्षक की पत्नी और आरोपित तनवीर खान के बीच मई में वाट्सएप मैसेज के माध्यम से बातचीत के प्रमाण मिले हैं।

इसमें अधिकारी की पत्नी एक जगह तनवीर से पूछ रही है कि 'सर, खोडियार माता का प्रसाद मिल गया क्या? एक बार आपने लिया था- दूसरा वाला?' इस पर तनवीर ने उत्तर दिया- 'एक बार ही, नो अपडेट अबाउंट सेकंड।'

रिश्वत की राशि मिलने का कोड वर्ड भी था

सीबीआई का मानना है कि यह रिश्वत की राशि के संबंध में बातचीत हुई है। तनवीर इंदौर में एक ऑटो मोबाइल एजेंसी में कर्मचारी था। यह एजेंसी एक नर्सिंग कॉलेज के संचालक की बताई जाती है। रिश्वत की राशि सुरक्षित पहुंचने पर आरोपित वाट्सएप मैसेज में 'सब मंगल हो गया' लिखकर पुष्टि करते थे।

रिश्वत के लिए 'बास' 'अचार' 'गुलकंद' जैसे कोड वर्ड

नर्सिंग कॉलेज संचालक राहुल राज को सांकेतिक भाषा में 'बास', नकद राशि को 'अचार' और रिश्वत के लिए 'गुलकंद' कोड वर्ड उपयोग किया जाता था। सीबीआई के आरोप पत्र के अनुसार, मामले में जांच एजेंसी को मिला राहुल राज और एक नर्सिंग कॉलेज संचालक के बीच बातचीत का प्रमाण पहली बार 22 अप्रैल 2024 का है।

नमकीन के पैकेट में ही मिली रिश्वत की राशि

आरोपित राहुल राज के भोपाल में प्रोफेसर कालोनी स्थित आवास में मिले रिश्वत के 10 लाख रुपये आकाश नमकीन के पैकेट में मिले, जिसमें इंदौर का पता लिखा था। इसी तरह से सीबीआई में संबद्ध मप्र पुलिस के अधिकारी सुशील कुमार मजोका के पास मिली राशि भी जालाराम नमकीन के पैकेट में थी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.