इंदौर-भोपाल सहित कई जिलों में शीतलहर का प्रभाव, हवाओं का रुख बदलने से मिल सकती है मामूली राहत

Updated on 19-11-2025 12:36 PM

भोपाल: उत्तर भारत की तरफ से आ रही ठंडी हवाओं, राजस्थान की तरफ से लगातार आ रही शुष्क एवं सर्द हवाओं के कारण पिछले 10 दिनों से मध्य प्रदेश में कई शहर शीतलहर की चपेट में हैं।

मंगलवार को राजगढ़, इंदौर एवं शाजापुर जिलों में तीव्र शीतलहर एवं भोपाल, विदिशा, सीहोर, धार, खंडवा, खरगोन, बड़वानी, रीवा, शहडोल, जबलपुर, छतरपुर, अनूपपुर, शिवपुरी एवं बैतूल जिलों में शीतलहर का प्रभाव रहा। प्रदेश में रात का सबसे कम 5.8 डिग्री सेल्सियस तापमान राजगढ़ में रिकार्ड किया गया।मौसम विज्ञानियों के मुताबिक हवाओं का रुख बदल रहा है। इस वजह से बुधवार से ठंड से मामूली राहत मिलने के आसार हैं। तीन दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है।

बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना

मौसम विज्ञान केंद्र से मिली जानकारी के मुताबिक कन्या कुमारी और उसके आसपास एक कम दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। इसके बुधवार को पश्चिम-उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने की संभावना है। 22 नवंबर के आसपास दक्षिण-पूर्वी बंगाल की खाड़ी में एक कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है। अगले दो दिनों में इसके अवदाब के क्षेत्र में परिवर्तित होने के भी आसार हैं।

वरिष्ठ मौसम विज्ञानी एचएस पांडे ने बताया कि हवाओं का रुख बदलने लगा हैं। इस वजह से बुधवार से ठंड से कुछ राहत मिलने की संभावना है। अगले तीन दिनों में रात के तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.