अहमदाबाद में गिरफ्तार 4 संदिग्ध ISIS आतंकियों का कबूलनामा : कहा- पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे

Updated on 22-05-2024 01:09 PM

गुजरात में अहमदाबाद एयरपोर्ट से 20 मई को गिरफ्तार हुए ISIS के 4 संदिग्ध आतंकियों ने भारत में हमले की साजिश की बात कबूली है। उन्होंने बताया कि वे पाकिस्तानी हैंडलर के संपर्क में थे। उनके लिए अहमदाबाद में हथियार रखे गए थे।

हथियार कलेक्ट करने के बाद पाकिस्तानी हैंडलर बताने वाला था कि हमला कहां और कब करना है। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि चारों संदिग्ध के फोन में मिले भौगोलिक निर्देश के आधार पर अहमदाबाद में एक जगह से तीन पिस्टल और कारतूस भी जब्त किए हैं।

गुजरात पुलिस के एंटी टेररिस्ट स्क्वॉड (ATS) ने 20 मई को अहमदाबाद एयरपोर्ट से 4 श्रीलंकाई नागरिकों को गिरफ्तार किया। ये चारों इस्लामिक स्टेट (IS) के इशारे पर भारत में आतंकी गतिविधियों को अंजाम देने के लिए भारत आए थे।

गुजरात के DGP विकास सहाय ने बताया कि इन चारों लोगों को केंद्रीय एजेंसी से मिले इनपुट के आधार पर अरेस्ट किया गया था। इनकी पहचान श्रीलंका के रहने वाले मोहम्मद नुसरत, मोहम्मद नुफरान, मोहम्मद फारिस और मोहम्मद राजदीन के रूप में की गई।

DGP ने बताया- चारों एक ही PNR पर इंडिगो की फ्लाइट से पहुंचे
पुलिस के मुताबिक, चारों संदिग्ध चेन्नई से अहमदाबाद की फ्लाइट से पहुंचे थे। चेन्नई से आने वाले पैसेंजर्स की लिस्ट चैक करने के बाद कार्रवाई की गई। ये चारों ISIS की विचारधारा को मानते थे और भारत में आतंकी हमला करने आए थे।

DGP ने ये भी बताया कि ये लोग 18 आ 19 मई को ट्रेन या फ्लाइट से अहमदाबाद पहुंचने वाले थे। जैसे ही हमें इन्फॉर्मेशन मिली, हमने इन्हें गिरफ्तार करने के लिए टीम और स्ट्रैटजी बनाई। साउथ से आने वाली ट्रेनों और फ्लाइट की पैसेंजर लिस्ट चैक की गई। ये चारों चेन्नई से अहमदाबाद इंडिगो की फ्लाइट में एक ही PNR नंबर पर आए। कोलंबो से भी हमने कन्फर्म किया।

अहमदाबाद में IPL मैच को लेकर खिलाड़ी और दर्शक पहुंच रहे थे
इनकी गिरफ्तारी के अगले दिन मंगलवार 21 मई अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच IPL का क्वालिफायर-1 मैच था। 22 मई को यहां एलिमिनेटर मैच होने हैं। इसके चलते खिलाड़ियों और हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी भी अहमदाबाद पहुंच रहे थे।

6 मई को अहमदाबाद के 36 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी
6 मई 2024 को अहमदाबाद के 36 स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। ये धमकी ई-मेल के जरिए भेजी गई थी। हालांकि, जांच में किसी भी स्कूल से कोई आपत्तिजनक चीज नहीं मिली थी। इस मामले में क्राइम ब्रांच ने दावा किया था कि धमकी भरे ई-मेल पाकिस्तान से भेजे गए थे।

पोरबंदर से पकड़े गए थे महिला समेत 5 आतंकी

गुजरात एटीएस ने पिछले साल पोरबंदर से श्रीनगर के चार युवकों और सूरत की एक महिला को गिरफ्तार किया था। इनमें से एक विदेशी नागरिक था। इन चारों के अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन ISIS (K) से लिंक थे। ये पिछले एक साल से एक-दूसरे के संपर्क में थे और ISIS में शामिल होने के लिए देश से भागने की योजना बना रहे थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
 13 March 2026
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
 13 March 2026
बदायूं: उत्‍तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्‍लांट के डिप्‍टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्‍या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
 13 March 2026
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
 13 March 2026
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
 11 March 2026
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
 11 March 2026
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
 11 March 2026
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
 11 March 2026
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…
Advt.