एम्स में मरीज को भर्ती कराने की राशि पर भ्रम, क्‍या 10 हजार रुपये जमा करने पर ही मिलेगा उपचार

Updated on 04-05-2024 12:35 PM
भोपाल। एम्स भोपाल में इलाज करवाने आने वाले एपीएल (गरीबी रेखा से उपर) मरीजों के बीच भ्रम की स्थिति बनी हुई है। एम्स प्रबंधन ने इलाज के लिए दस हजार रुपये जमा करवाने के लिए आदेश निकाला, जिसमें लिखा है कि गरीबी रेखा से ऊपर के आने वाले मरीजों को भर्ती करने के पहले दस हजार रुपये की राशि जमा करनी होगी। हालांकि विरोध के बाद इसे वापस ले लिया। अब यह आदेश चर्चा का विषय बना हुआ है।

यह निकाला आदेश

जारी किए गए आदेश के अनुसार, अस्पताल प्रबंधन द्वारा मरीज का खाता खोला जाएगा, जिसमें पहले 10 हजार रुपये जमा करने होंगे। अगर मरीज का उपचार का खर्चा पांच हजार से ज्यादा होता है तो उसे दोबारा खाते में राशि डालनी होगी। उक्त मरीज के खाते का अस्पताल के स्टाप द्वारा मानिटरिंग भी की जाएगी।

दरअसल, पिछले दिनों 19 अप्रैल को एम्स के कार्यवाहक चिकिस्ता अधीक्षक डा. शशांक पुरवार द्वारा एक सर्कुलर जारी किया गया था, जिसमें एपीएल मरीजों के लिए भर्ती के दौरान दस हजार रुपये जमा करने को लिखा गया है। इस मामले में डा. शशांक पुरवार ने बात करने से मना कर दिया है। बता दें कि पहले एपील मरीजों को 350 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से जमा करने होते थे।

अधिकारी बोले, 2000 रुपये ही करना होगा जमा

इस मामले में एम्स डायरेक्टर डा. अजय सिंह ने बताया कि एम्स के खिलाफ कोई व्यक्ति भ्रम की स्थित पैदा कर रहा है। प्रबंधन ने पहले एपीएल मरीजों को भर्ती के लिए 10 हजार रुपये जमा करने के लिए सर्कुलर जारी किया था, लेकिन कई मरीज उक्त राशि को जमा करने में सक्षम नहीं थे, इसलिए इस आर्डर को वापस ले लिया है। वहीं फिलहाल एपीएल मरीजों को भर्ती के लिए 2000 रुपये ही जमा करने के लिए कहा गया है।

एक दिन में जमा करना था भर्ती का शुल्क

इस आदेश के अनुसार मरीजों के परिजनों को सर्जरी से 24 घंटे पहले शुल्क जमा करने को कहा गया।आदेश में स्टाफ को निर्देश दिए गए कि मरीज को सर्जरी व अन्य क्रियाकलाप के लिए 24 घंटे पहले ही तय शुल्क जमा करना होगा। इसकी सूचना मरीज व परिजन को दी जाएगी। साथ ही समय से तय फीस जमा कराने के बाद सर्जरी व आपरेशन के लिए फाइल आगे बढ़ेगी। आदेश के अनुसार यह नया नियम इसलिए लागू किया गया, क्योंकि मरीज के खाते में कम बैलेंस होने पर पोर्टल पर एंट्री नहीं हो पाएगी। जिसे रकम के बाद दोबारा करना पड़ता है। इससे कई बार डेटा मिसमैच होने का खतरा बढ़ता है। इसके अलावा सर्जरी केस, ओटी बिल्स और इलाज से जुड़ी जानकारी अपलोड नहीं होती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.