कॉपर की कीमतों में उछाल, एसी-फ्रिज हो गए महंगे, लोगों को नहीं मिल रहा GST रिफॉर्म का फायदा

Updated on 28-01-2026 03:03 PM
नई दिल्ली: इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदने की सोच रहे हैं तो एक बुरी खबर है। कॉपर (तांबा) की कीमतों में लगातार बढ़ोतरी का असर अब सीधे बाजार में दिखने लगा है। इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक सेक्टर में हर हफ्ते कीमतों में बदलाव हो रहा है। इससे कारोबारियों की टेंशन बढ़ गई है दावा है कि जनवरी में ही एसी, फ्रिज समेत कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम के दाम में तेजी आ चुकी है। साथ ही आने वाले दिनों में कॉपर से बने हर आइटम की कीमत में करीब 10 प्रतिशत की वृद्धि होगी। यानी बढ़ती महंगाई की वजह से जीएसटी रिफॉर्म का फायदा लोगों को नहीं मिल सकेगा।

जानकारी के मुताबिक, एसी, फ्रिज, पंखे समेत कई ऐसे आइटम हैं, जिनका इस्तेमाल हर घर में होता है। पिछले साल केंद्र सरकार ने जीएसटी रिफॉर्म का तोहफा दिया था, जिससे कार से लेकर एसी टीवी समेत कई इलेक्ट्रॉनिक आइटम की कीमतों में गिरावट आई है। लोगों ने सरकार की इस पहल की जमकर तारीफ भी की लेकिन अब यह राहत मिलना मुश्किल हो जाएगा। यह कहना है कि कमला नगर मार्केट के इलेक्ट्रॉनिक आइटम के कारोबारी विकास तनेजा का।

कितनी बढ़ गई कीमत?

उन्होंने बताया कि बीते दो महीने में कॉपर के रेट में करीब 40 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है यानी एक हजार रुपये प्रति किलो मिलने वाला कॉपर अब लगभग 1400 रुपये का हो गया है। इसका असर अब बाजार पर पड़ने लगा है। जनवरी के शुरुआत में एसी, फ्रिज, पंखा बनाने वाली कई कंपनियों ने रेट बढ़ा दिए है। आशंका है कि अगले महीने से इन आइटमों की कीमतों में 10 प्रतिशत की वृद्धि हो जाएगी।

आम लोगों से लेकर कारोबारी टेंशन में

दरियागंज के कारोबारी राजीव अग्रवाल ने बताया कि कॉपर के रेट में हो रही बढ़ोतरी ने आम लोग से लेकर कारोबारियों की टेंशन बढ़ा दी है। कंपनियों ने एसी, फ्रिज की कीमत बढ़ा दी है। ऐसे में नए स्टॉक की खरीद के लिए कारोबारियों की जेब पर असर पड़ रहा है। इसकी वजह से ग्राहकों को भी आने वाले दिनों में महंगाई झेलनी पड़ेगी। यानी गर्मी में एसी के दाम में करीब 10 प्रतिशत की बढ़ोतरी हो सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
नई दिल्‍ली: पश्चिम एशिया में टेंशन के बीच होर्मुज स्‍ट्रेट का नाम हर किसी की जुबान पर है। यह ईरान के दक्षिण में पतला पानी का रास्‍ता है। फारस की खाड़ी…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: महेश चूरी पालघर (महाराष्‍ट्र) के गांव बोर्डी के रहने वाले हैं। उन्‍होंने इस गांव में ही बिजनेस का जबरदस्‍त मॉडल खड़ा करके दिखाया है। वह 'चीकू पार्लर' के…
 13 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते गुरुवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट आई थी। पश्चिम एशिया में संकट के कारण कच्चे तेल के दाम में तेजी आने से ऐसा हुआ…
 13 March 2026
नई दिल्लीः बाजार नियामक सेबी (SEBI) ने गुरुवार को निवेशकों की मृत्यु के बाद उनके शेयरों और निवेश को वारिसों के नाम ट्रांसफर करने की प्रक्रिया को आसान बनाने का प्रस्ताव…
 13 March 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण पश्चिम एशिया में भी संघर्ष बढ़ गया है। इसके चलते भारत और चीन समेत कई एशियाई देशों को होने वाली तेल और गैस की सप्लाई…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
Advt.