शेल्पा शेट्टी-राज कुंद्रा के खिलाफ कोर्ट ने दिए जांच के आदेश, 'गोल्ड स्कीम' बनाकर धोखाधड़ी के गंभीर आरोप
Updated on
14-06-2024 02:01 PM
मुंबई की एक कोर्ट ने पुलिस को फिल्म एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी, उनके पति राज कुंद्रा और उनसे जुड़े कुछ अन्य बिजनेसमैन के खिलाफ 'गोल्ड निवेश योजना' में एक इन्वेस्टर के साथ धोखाधड़ी की शिकायत की जांच करने का निर्देश दिया है। एडिशनल सेशंस जज एन पी मेहता ने मंगलवार को दिए अपने आदेश में कहा कि कुंद्रा दंपती, उनके द्वारा स्थापित कंपनी सतयुग गोल्ड प्राइवेट लिमिटेड तथा कंपनी के दो और निदेशकों एवं एक कर्मचारी के खिलाफ प्रथम दृष्टया संज्ञेय अपराध (Cognizable offences) बनता है।
इसके साथ ही अदालत ने बीकेसी पुलिस थाने को 'ऋद्धि सिद्धि बुलियंस' के मैनेजिंग डायरेक्टर पृथ्वीराज कोठारी की तरफ से की गई शिकायत में लगाए गए आरोपों की जांच करने का निर्देश दिया। जज ने पुलिस को दिए आदेश में कहा है कि यदि आरोपियों का कोई संज्ञेय अपराध पाया जाता है तो धोखाधड़ी, क्राइम और भरोसा तोड़ने के लिए भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए।
कुंद्रा दंपती ने साल 2014 में एक योजना शुरू की थी
कोठारी ने अपने वकीलों के जरिये दर्ज की गई शिकायत में कहा है कि कुंद्रा दंपती ने साल 2014 में एक योजना शुरू की थी। इसमें निवेश के करने वालों के लिए स्कीम थी कि उन्हें आवेदन करते समय डिस्काउंट रेट पर सोने का एडवांस पेमेंट करने की बात कही गई थी और फिर स्कीम की मैच्योरिटी पर उन्हें तय अमाउंट में सोना दिया जाना था।
शिकायतकर्ता ने कहा- वादे के मुताबिक नहीं मिला उतना सोना
उनकी इस शिकायत के मुताबिक, आरोपी व्यक्तियों की तरफ से किए गए दावों के आधार पर कोठारी ने पांच साल की योजना के तहत 90,38,600 रुपये का निवेश इस भरोसे पर किया कि उसे दो अप्रैल, 2019 को 5,000 ग्राम 24 कैरेट सोना दिया जाएगा। हालांकि उन्हें कंपनी के वादे के हिसाब से कभी भी तय सोने की मात्रा नहीं दी गई।
'पूरी तरह से फर्जी योजना बनाकर साजिश रची'
शिकायत में कहा गया है कि इस तरह आरोपियों ने एक पूरी तरह से फर्जी योजना बनाकर साजिश रची और एक साथ मिलकर आईपीसी धोखाधड़ी और आपराधिक विश्वासघात से जुड़ी धाराओं के तहत दंडनीय अपराध किया है।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…