भाजपा सरकार में शिक्षा-परीक्षा की विश्वसनीयता कलंकित : शाहिद खान

Updated on 22-06-2024 03:54 PM
रायपुर। कांग्रेस महामंत्री शाहिद खान ने नीट परीक्षा धांधली के गंभीर तथ्यों को उजागर करते केंद्र सरकार को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि आज देश की संवैधानिक संस्थाओं की विश्वसनीयता लगभग समाप्ति की ओर है। वहीं शिक्षा और परीक्षा की दुर्गति से देश के युवाओ का भविष्य खतरे में है। क्योंकि चिकित्सकीय शिक्षा की अति विश्वसनीय नीट परीक्षा में जिस प्रकार से धांधली की बातें प्रमाणित हो रही है वह केंद्र सरकार की निरंकुशता के कारण ही है। पेपर लीक सहित इस मामले भाजपा शासित राज्य ही शामिल हैं।

शाहिद खान ने कहा कि डॉक्टर बनने के सपने को पूरा करने अथक प्रतिभाशाली परिश्रमी  23 लाख से अधिक बच्चों ने नीट के एग्जाम में शामिल हुए। 9 फरवरी से 9 मार्च लिए पंजीयन साइट खोल गया और 9 मार्च के पश्चात एक सप्ताह के लिए इसे बढ़ाया गया। उसके बाद 9 अप्रैल को फिर से रजिस्ट्रेशन साइट खोलने एवं 11 से 15 अप्रैल तक साइड को करेक्शन के लिए ओपन करना ही अपने आप में परीक्षा को धांधली की ओर अग्रसर करने का कार्य रहा है। 5 को परीक्षा  सम्पन्न के बाद से ही पेपर लीक के विभिन्न मामले सामने आ गए थे। गुजरात में भाजपा नेता की संकल्पितता भी उजागर हुई थी और उसके पश्चात जिस प्रकार से एनटीए ने 16 से 17 वर्ष के बच्चों की भविष्य के साथ जो खिलवाड़ किया उसकी मार पूरे परिवार पर भी पड़ा। सही जवाब के चार अंक और गलत जवाब में एक माइंस अंक के नियम से आयोजित इस परीक्षा में 67 बच्चों को ग्रेस मार्क दिया गया जिसमें 44 बच्चों को गलत उत्तर के लिए और 6 बच्चों को समय के कारण यह अंक दिए गए। जिससे 75% टॉपर तो ग्रेस अंक से ही टॉपर बन गए। सबसे गम्भीर स्थिति यह रही कि वर्ष 2018 के एनसीईआरटी के बुक में छपे गलत उत्तर का हवाला देते हुए इन बच्चों को ग्रेस मार्क देने का घिनौना खेल एनटीए ने किया। जबकि 2018 में छपे बुक में गलत उत्तर को  वर्ष 2019 में ही सही कर दिया गया था। अतः इस पर ग्रेस अंक देना ही गलत है। और तो और परीक्षा के पश्चात आंसर शीट भी एनटीए ने जारी किया और जिन छात्रों ने परीक्षा में जो आंसर लिखे थे और एनटीए द्वारा जारी आंसर शीट से मिलान करने पर भी अंको का फर्जीवाड़ा उजागर हुआ। इन सब भ्रष्टाचार को छिपाने परीक्षा का परिणाम 10 दिन पहले  लोकसभा चुनाव परिणाम के दिन 4 जून को  परिणाम घोषित कर दिया ताकि मीडिया की नजरों से यह मामला न आए । एनटीए का भ्रष्टाचार यहीं नहीं बल्कि उन्होंने सुप्रीम कोर्ट के भी निर्णय की गलत व्याख्या कर वर्ष 2018 के क्लेट परीक्षा के मामले में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय का हवाला देते हुए छात्रों को ग्रेस अंक देने का भी घिनौना खेल खेल दिए। इन सब मामलों के बाद भी केंद्र की भाजपा सरकार हाथ पर हाथ धरे बैठी है। अन्य पर दोषारोपण कर अपना पल्ला झाड़ने का प्रयास कर रही है। 7 वर्ष में 70 पेपर लीक के मामले जिससे 1.4 करोड लोगो के जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। वहीं शिक्षा अध्ययन के बाद देश में आज युवाओं को बेरोजगारी की मार झेलनी पड़ रही है। 16-17 वर्ष के छात्र-छात्राओं को परीक्षा में धांधली का शिकार होना पड़ रहा है जिस देश की शिक्षा और परीक्षा की व्यवस्था कलंकित हुई।उसके बाद भी केंद्र सरकार की नाकामी से विश्वसनीय खतरे में है कांग्रेस इस मामले को लेकर जन आंदोलन की ओर अग्रसर है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.