बदमाश संजीव उर्फ 'मौत' एनकाउंटर में घायल, नोएडा और अलीगढ़ पुलिस के लिए बना था सिरदर्द
Updated on
07-02-2026 02:32 PM
ग्रेटर नोएडा: उत्तर प्रदेश के नोएडा में थाना ईकोटेक-3 पुलिस और होंडा सिटी कार सवार बदमाश के बीच मुठभेड़ हो गई। जलपुरा बिजली घर के पास हुई पुलिस मुठभेड़ के दौरान शातिर अंतर्राज्यीय बदमाश संजीव उर्फ सनी उर्फ रॉकी उर्फ 'मौत' को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बदमाश संजीव के ऊपर नोएडा और अलीगढ़ के थानों में चोरी और लूट के 27 मुकदमे दर्ज हैं
पुलिस के मुताबिक, थाना ईकोटेक-3 पुलिस जलपुरा स्थित बिजली घर के पास शुक्रवार रात संदिग्ध वाहनों और व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। तभी पुलिस टीम को एक होंडा सिटी कार आती दिखाई दी। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और उसे मोड़कर भागने का प्रयास करने लगा। रास्ते में पानी भरा होने के कारण गाड़ी फंस गई। पुलिस टीम ने गाड़ी का पीछा किया। खुद को घिरा देख कर कार सवार बदमाश ने पुलिस पार्टी पर जान से मारने की नीयत से फायरिंग करनी शुरु कर दी। इसके बाद पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई में गोली चलाई। जिसमें बदमाश के पैर में गोली लग गई और वह घायल हो गया।
हाथरस का रहने वाला है संजीव
घायल बदमाश की पहचान संजीव उर्फ सनी उर्फ रॉकी उर्फ मौत के रूप में हुई है। शातिर बदमाश हाथरस जिले के सासनी थाना क्षेत्र के तिलोटी गांव का रहने वाला है। उसके पास से चोरी की एक होंडा सिटी कार, सोने की चेन, दीवार घड़ी, कपड़े और एक मेकअप किट बरामद की है। इसके अलावा आरोपी के कब्जे से एक अवैध तमंचा (.315 बोर), एक जिंदा कारतूस और एक खोखा कारतूस भी बरामद हुआ है।
लंबा है आपराधिक इतिहास: एडीसीपी सेन्ट्रल आरके गौतम
एडीसीपी सेन्ट्रल नोएडा आरके गौतम ने बताया कि पुलिस के हत्थे चढ़ा यह बदमाश पुलिस के लिए सिरदर्द बना हुआ था। संजीव उर्फ मौत का आपराधिक इतिहास अत्यंत लंबा है। उस पर गौतमबुद्ध नगर और अलीगढ़ के विभिन्न थानों में चोरी, लूट और एनडीपीएस (NDPS) एक्ट के कुल 27 मुकदमे दर्ज हैं। सूरजपुर, ईकोटेक-3 और अलीगढ़ के कई थानों की पुलिस को लंबे समय से इसकी तलाश थी। वह एक शातिर चोर है। पुलिस आरोपी के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी जुटा रही है।
शिमला, अमेरिका-इजरायल और ईरान के बीच युद्ध का असर अब हिमाचल प्रदेश के पर्यटन कारोबार पर पड़ना शुरू हो गया है। LPG सिलेंडर और पेट्रोज-डीजल की कमी की आशंका ने पर्यटकों…
श्योपुर: मध्य प्रदेश के कूनो नेशनल पार्क में बोत्स्वाना से आए नौ नए मेहमानों को अब अपनी भारतीय पहचान मिलने वाली है। 28 फरवरी को लाए गए इन चीतों के नामकरण…
बदायूं: उत्तर प्रदेश के बदायूं में एचपीसीएल प्लांट के डिप्टी जनरल मैनेजर और एजीएम की हत्या करने के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुठभेड़ में आरोपी…
नई दिल्ली, नागरिक उड्डयन मंत्रालय ने गुरुवार को संसद में बताया कि इंडिगो में पायलट-टू-एयरक्राफ्ट रेश्यो 7.6 है यानी एक विमान के लिए एवरेज 8 पायलट हैं। ये देश की अन्य…
नई दिल्ली/श्रीनगर/देहरादून/जयपुर, पहाड़ी राज्यों में एकबार फिर बर्फबारी हो रही है। जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आई है। यहां स्नोफॉल के साथ बारिश का…
गाजियाबाद: करीब दो वर्षों से चल रहे गाजियाबाद के हाउस टैक्स विवाद का आखिरकार पटाक्षेप हो गया है। 10 मार्च को शासन ने नगर निगम द्वारा लागू की गई बढ़ी हुई…
मऊ: उत्तर प्रदेश के जनपद मऊ में शाहगंज रेलखंड पर प्रस्तावित अंडरपास को लेकर सियासी घमासान तेज हो गया है। घोसी सांसद राजीव राय और प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री एके…
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर से शादी के दौरान बवाल का मामला सामने आया है। घटना खतौली थाना क्षेत्र का है। दरअसल, इलाके के एक गांव में शादी वाले घर पर…
जयपुर: राजस्थान में एलपीजी गैस की सप्लाई में कटौती के साथ ही कालाबाजारी की शिकायतें सामने आने लगी हैं। घरेलू इस्तेमाल वाले 14.5 किलो के सिलेंडर के लिए उपभोक्ताओं से 600…