वार्डाें के नागरिकों की उमड़ी भीड़, समस्याओं का मिल रहा समाधान

Updated on 27-07-2024 03:55 PM

रायपुर। नगरीय निकायों में आज से जनसमस्या निवारण पखवाड़ा शिविर का वार्डाें में लगने शुरू हो गए है। शिविर में नागरिक पहुंचकर अपनी समस्याओं को दर्ज करा रहे है और उसका समाधान भी त्वरित दिलाया जा रहा है। नागरिकों में शिविर को लेकर उत्साह है। टिकरापारा के शिविर में इंजीनियरिंग छात्र गौरव यादव और 12 वीं की छात्रा निकिता यादव ने आय प्रमाण पत्र बनाने के लिए पटवारी को आवेदन किया। तत्काल पटवारी ने आय प्रमाण पत्र बनाकर उन्हें सौंप दिया। त्वरित कार्य होने से छात्रों और परिजनों ने प्रसन्नता व्यक्त की। इसी तरह टिकरापारा के किशोर सिन्हा ने राशन कार्ड बनने के बाद चावल नहीं मिलने की समस्या दर्ज कराई। खाद्य विभाग की टीम ने मौके पर ही उनकी समस्या का हल निकाला और उनके दस्तावेजों को अपडेट किया गया। श्री किशोर के राशन कार्ड की त्रुटि को सही कर दिया गया। उन्हें जल्द ही राशन दुकान से निःशुल्क चावल मिलेगा। निराकरण होने से वे और उनका परिवार काफी खुश है।
सिविल लाइंस के अंबेडकर भवन में भी शिविर लगाए गए है। इस शिविर में लोग अपनी छोटी-मोटी समस्याओं को लेकर पहुंचे। अपनी समस्याओं को दर्ज कराया है। समस्या निवारण शिविर में हेल्थ कैंप का लाभ दिया गया। इसमें रेविका मसीह, सिया राम घृतलहरे समेत अनेकों को हेल्थ चेकअप का लाभ मिला। इसी तरह आधार कार्ड, पेंशन संबंधी समस्याओं को दर्ज कराई गई।

जोन क्रमांक 2 में जनसमस्या निवारण शिविर में नागरिकों का उत्साह दिखाई दिया। शिविर में पहुंचकर लोगों ने अपनी समस्याओं को दर्ज कराई। मौदहापारा निवासी श्रीमती शहनाज बेगम ने राशन कार्ड का नवीनीकरण कराया है। नवीनीकरण के बाद अब उन्हें निःशुल्क चावल भी मिलेगा। इसी तरह अन्य समस्याओं को लेकर भी वहां लोग पहुंचे।

नल कलेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धावस्था पेंशन, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र, भवन निर्माण अनुज्ञप्तियां, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण, स्वरोजगार के प्रकरण तथा कई विविध छोटे-छोटे कार्य होते हैं, जिनका निराकरण शीघ्र अपेक्षित होता है। इनके साथ ही जलापूर्ति में लीकेज, नलों में पानी न आना, नालियों व गलियों की सफाई, सार्वजनिक नलों के प्लेटफार्म से पानी बहना, कचरे की सफाई व परिवहन, टूटी-फूटी नालियों की मरम्मत, सड़कों के गड्ढे पाटना, स्ट्रीट लाइट्स का बंद रहना जैसी समस्याएं भी होती हैं। वार्डवार जनसमस्या निवारण शिविरों का उद्देश्य इन समस्याओं के निराकरण के साथ ही नागरिकों को जरूरी जन सुविधाएं उपलब्ध कराना भी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.