क्यूबा की मंत्री बोलीं- देश में एक भी भिखारी नहीं:लोग गरीबी का नाटक कर रहे, विवाद बढ़ा तो राष्ट्रपति ने इस्तीफा लिया

Updated on 18-07-2025 02:05 PM

क्यूबा की श्रम मंत्री मार्ता एलेना फेतो कैबरेरा को भिखारियों पर बयान देने की वजह से इस्तीफा देना पड़ गया। कैबरेरा ने सोमवार को संसद में कहा था कि क्यूबा में भिखारी जैसी कोई चीज नहीं है, लोग सिर्फ गरीब होने का दिखावा करते हैं।

जब मंत्री ने ऐसी बातें कहीं तो लोग नाराज हो गए। लोगों को लगा कि सरकार उनके दर्द और हालात को नहीं समझ रही। क्यूबा के राष्ट्रपति मिगुएल डियाज-कैनेल ने भी संसद में बिना मंत्री का नाम लिए, उनकी आलोचना की।

उन्होंने कहा कि सरकार को संवेदनशील और जनता से जुड़ा हुआ होना चाहिए। हकीकत से अंधा नहीं होनी चाहिए। राष्ट्रपति की आलोचना के तुरंत बाद कैबरेरा ने इस्तीफा दे दिया, जिसे पार्टी ने स्वीकार भी कर लिया।

मंत्री ने कूड़ा ढूंढने वालों पर भी निशाना साधा और कहा कि ये लोग आसानी से पैसा कमाने की कोशिश कर रहे हैं टैक्स चोरी कर रहे हैं।

क्यूबा इस वक्त एक गंभीर आर्थिक संकट से जूझ रहा है। वहां खाना, दवाओं और ईंधन की भारी कमी है। अब कई बुज़ुर्ग सड़कों पर भीख मांगते, कूड़ा बीनते या गाड़ियों के शीशे साफ करते दिखाई देने लगे हैं।

क्यूबा की इकोनॉमी लगातार गिर रही

क्यूबा एक ऐसा देश है जहां आमतौर पर सरकार की आलोचना नहीं की जाती, और विरोध प्रदर्शन भी कानूनी नहीं हैं। लेकिन इस बार मंत्री की बातों को लेकर इतनी भारी प्रतिक्रिया हुई कि वहां के साहित्यकारों, कार्यकर्ताओं और आम लोगों ने भी खुले तौर पर विरोध किया और उनके इस्तीफे की मांग की।

अब हालात इतने खराब हो गए हैं कि एक रिटायर व्यक्ति की पेंशन करीब 2,000 क्यूबाई पेसो होती है, जो ब्लैक मार्केट में सिर्फ 430 रुपए के बराबर है। इससे वे अंडों का एक डिब्बा भी नहीं खरीद सकते।

जिनके रिश्तेदार विदेश में हैं, वही किसी तरह अपना गुजारा कर पा रहे हैं। बाकी लोगों को भूखे रहना पड़ता है। स्थिति इतनी खराब है कि बीते पांच सालों में देश की इकोनॉमी में 11% तक गिरावट आ चुकी है।

अमेरिकी प्रतिबंधों का भी क्यूबा पर असर पड़ा

क्यूबा सरकार इस आर्थिक बदहाली का दोष अमेरिका के पुराने प्रतिबंधों को देती है। अमेरिका ने 1960 में फिदेल कास्त्रो की क्रांति के बाद से क्यूबा पर व्यापारिक प्रतिबंध लगा रखा है। क्यूबा का कहना है कि इन प्रतिबंधों की वजह से उन्हें वित्तीय लेनदेन, ईंधन और जरूरी सामान खरीदने में भारी दिक्कत होती है।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने इन प्रतिबंधों को और कड़ा कर दिया, जबकि उनके पहले राष्ट्रपति बराक ओबामा ने अपने कार्यकाल में क्यूबा के साथ रिश्ते सुधारने की कोशिश की थी। ओबामा क्यूबा जाने वाले 90 वर्षों में पहले अमेरिकी राष्ट्रपति बने थे और उन्होंने क्यूबा से तनाव घटाने के कई कदम भी उठाए थे।

अमेरिका ने क्यूबा के राष्ट्रपति पर प्रतिबंध लगाया 

अमेरिका ने इसी महीने 11 जुलाई को क्यूबा के राष्ट्रपति डियाज-कैनेल समेत कई मंत्री-अधिकारी और हवाना के एक लग्जरी होटल पर भी प्रतिबंध लगा दिए हैं।

इससे क्यूबा की पर्यटन पर आधारित अर्थव्यवस्था पर और असर पड़ा है। पर्यटन क्यूबा के लिए बेहद जरूरी है, क्योंकि हर साल लाखों लोग इस द्वीप पर घूमने आते हैं।

संयुक्त राष्ट्र की एक रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 में क्यूबा का प्रति व्यक्ति सकल घरेलू उत्पाद 9,296 डॉलर था, जिससे यह एक उच्च मध्यम आय वाला देश माना गया था। लेकिन पिछले 5 साल में हालात काफी बिगड़ चुके हैं।

आज क्यूबा ऊर्जा संकट से जूझ रहा है। इसकी एक बड़ी वजह वेनेजुएला भी है। यह देश पहले क्यूबा को सब्सिडी वाला तेल देता था, लेकिन अब खुद आर्थिक संकट में है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.