दीपिका कक्कड़ की नहीं हुई सर्जरी! तेज बुखार में तपती रहीं 'सिमर', पति शोएब ने बताया अब कैसा है एक्ट्रेस का हाल

Updated on 22-05-2025 02:25 PM
टीवी की फेमस एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ पर्सनल लाइफ के कारण सुर्खियों में हैं। उन्हें हाल ही में लीवर में ट्यूमर का पता चला है। उन्हें तेज बुखार होने के बाद हॉस्पिटल ले जाया गया था। अपने हालिया यूट्यूब व्लॉग में 'सिमर' के पति शोएब इब्राहिम ने बीवी की हेल्थ को लेकर अपडेट भी दिया है। उन्होंने खुलासा किया कि बुखार के कारण एक्ट्रेस की सर्जरी में देरी हुई है और ये भी बताया कि फिलहाल वो अस्पताल में भर्ती हैं, लेकिन बेहतर महसूस कर रही हैं।

Dipika Kakar के पति शोएब इब्राहिम ने अपने लेटेस्ट व्लॉग में कहा, 'मैं बिजी होने के कारण पहले अपडेट नहीं दे पाया था। दीपिका की सर्जरी अभी भी नहीं हुई है और हम इसका इंतजार कर रहे हैं। पिछली बार जब हम अस्पताल गए थे, तब दीपिका ने कुछ टेस्ट कराए थे और तब से दीपिका ने बेटे रुहान से दूरी बनानी शुरू कर दी है।'

दीपिका को 103 डिग्री से ज्यादा हुआ बुखार

उन्होंने आगे कहा, 'सारे टेस्ट हो जाने के बाद दीपिका ने रुहान का दूध पिलाना बंद कर दिया। उसके बाद हमें सर्जरी के लिए अस्पताल जाना था। लेकिन दीपिका बीमार पड़ गई और उसे तेज बुखार होने लगा। उसका तापमान 103 से भी ज्यादा था। इसके अलावा उसे शरीर में बहुत ज्यादा दर्द भी हुआ। उसने कई दवाइयां लीं, लेकिन उस दौरान कोई भी असर नहीं कर रहा था।'

अब 5 दिन बाद होगी सर्जरी

शोएब ने ये भी बताया कि चूंकि दीपिका अब काफी बेहतर महसूस कर रही हैं, इसलिए डॉक्टर 26 मई, सोमवार को ट्यूमर हटाने के लिए उनकी सर्जरी कर सकते हैं। उन्होंने कहा, 'आखिरकार, डॉक्टर ने जो टेस्ट करने को कहा था, वे हो गए हैं। टेस्ट के बाद, हमें पता चल जाएगा कि वास्तव में क्या करने की जरूरत है। जैसा कि मैंने पहले बताया, उनके शरीर में एक ट्यूमर है और उसे भी हटाने की जरूरत है। बाकी टेस्ट हो जाने के बाद सर्जरी अगले हफ्ते की जाएगी।' शोएब ने सभी से दीपिका के लिए दुआ करने की गुजारिश की है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.