विकसित भारत: 'जी राम जी योजना' के जरिए जनप्रतिनिधियों को किया गया सशक्त

Updated on 03-02-2026 12:42 PM

जांजगीर-चांपा। शासन की महत्वाकांक्षी योजना विकसित भारत जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन एवं जनजागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जिला पंचायत कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित कर जनप्रतिनिधियों को योजना से संबंधित जानकारीपरक पोस्टर एवं प्रचार सामग्री का वितरण किया गया। इस अवसर पर योजना के प्रमुख प्रावधानों, उद्देश्यों एवं लाभों की विस्तृत जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में बताया गया कि वीबी जी राम जी योजना के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को 125 दिवस का सुनिश्चित रोजगार, 7 दिवस के भीतर मजदूरी भुगतान, पारदर्शिता, जवाबदेही तथा डिजिटल माध्यमों के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। योजना के माध्यम से ग्रामीणों को रोजगार की वैधानिक गारंटी प्रदान कर उनकी आजीविका को सशक्त बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष इंजी. सत्यालता आनंद मिरी, जिला पंचायत उपाध्यक्ष गगन जयपुरिया, जनपद पंचायत अध्यक्ष सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे। योजना से संबंधित ब्रोशर एवं पोस्टर जिला पंचायत उप संचालक अभिमन्यु साहू द्वारा जनप्रतिनिधियों को सौंपे गए।

उप संचालक अभिमन्यु साहू ने योजना के विभिन्न पहलुओं पर प्रकाश डालते हुए जनप्रतिनिधियों से आग्रह किया कि ग्राम पंचायत स्तर पर पोस्टरों के माध्यम से योजना की सही जानकारी ग्रामीणों तक पहुँचाई जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग इसका लाभ उठा सकें। कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों ने योजना को ग्रामीणों के लिए उपयोगी बताते हुए इसके व्यापक प्रचार-प्रसार करने कहा गया। इस दौरान जनपद पंचायत बम्हनीडीह के अध्यक्ष को भी योजना संबंधी पोस्टर प्रदान किए गए।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.