'धुरंधर' ने कर दी ऐसी-तैसी, 7वें वीकेंड में 'पुष्‍पा 2' से 3 गुना अध‍िक कमाई

Updated on 19-01-2026 12:08 PM
आदित्य धर की स्पाई एक्‍शन थ्रिलर 'धुरंधर' थमने का नाम नहीं ले रही है। रणवीर सिंह, अक्षय खन्‍ना स्‍टारर इस फिल्‍म ने बॉक्स ऑफिस पर अपना ऐतिहासिक डेढ़ महीने का सफर पूरा कर लिया है। बावजूद इसके यह पिछली किसी भी फिल्‍म से अध‍िक तेज रफ्तार से कारोबार कर रही है। रिलीज के 45वें दिन भी इसने 'पुष्‍पा 2' से 3 गुना अध‍िक का कलेक्‍शन किया है। अल्‍लू अर्जुन की फिल्‍म 5 भाषाओं में रिलीज हुई थी, जबकि 'धुरंधर' सिर्फ हिंदी में रिलीज हुई है। यही नहीं, अपने सातवें वीकेंड में भी इसने देश में 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। जबकि 'पुष्‍पा 2' ने 3.55 करोड़ रुपये कमाए थे। यह फिल्‍म अब वर्ल्‍डवाइड 1300 करोड़ की कमाई के मुहाने पर खड़ी है। हालांकि, यह 'पुष्‍पा 2' की लाइफटाइम कमाई से अभी देश में 409 करोड़ रुपये और वर्ल्‍डवाइड 458.60 करोड़ पीछे है।

इसमें कोई शक नहीं है कि 'धुरंधर' हिंदी सिनेमा के लिए गेम चेंजर साबित हुई है। 280 करोड़ के बजट में बनी यह फिल्‍म देश में अपनी लागत से 194.67% अध‍िक का बिजनस कर चुकी है। रविवार को भी इसने नई रिलीज 'हैप्‍पी पटेल' और 'राहु केतु' से दोगुनी कमाई की है। वीर दास की 'हैप्‍पी पटेल' ने जहां रिलीज से तीसरे दिन 1.5 करोड़ का कारोबार किया है, वहीं पुलकित सम्राट-वरुण शर्मा की 'राहु केतु' ने 1.75 करोड़ रुपये कमाए हैं।

'धुरंधर' बॉक्‍स ऑफिस कलेक्‍शन डे 45

sacnilk के मुताबिक, 'धुरंधर' ने अपने 7वें रविवार को देश में 3.75 करोड़ रुपये का नेट कलेक्‍शन किया है। एक दिन पहले शनिवार को इसने 3.00 करोड़ रुपये और उससे पहले शुक्रवार को 1.75 करोड़ रुपये का बिजनस किया था। अपने 7वें वीकेंड में इस तरह फिल्‍म ने 8.50 करोड़ रुपये का शानदार कलेक्‍शन किया है। जबकि 45 दिनों में भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर फिल्‍म का टोटल कलेक्‍शन अब 825.10 करोड़ रुपये है।

'धुरंधर' ने तोड़ा 'पुष्‍पा 2' का महार‍िकॉर्ड

'धुरंधर' अब देश में अब तक की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्‍म बन चुकी है। इसने यह महारिकॉर्ड 'पुष्‍पा 2' को पछाड़कर बनाया है, जो बनी तो मूल रूप से तेलुगू में थी, लेकिन अपनी लाइफटाइम 1234.10 करोड़ रुपये की बंपर कमाई में से इसने सबसे अध‍िक कमाई हिंदी डब वर्जन से ₹812.14 करोड़ की थी। 'धुरंधर' इसे पछाड़कर यह तमगा अपने नाम कर लिया है। लेकिन यह देश में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍म की लिस्‍ट में अभी भी चौथे नंबर पर है। आगे अब 23 जनवरी को 'बॉर्डर 2' की रिलीज है। ऐसे में अनुमान यही है कि 'धुरंधर' लिस्‍ट में तीसरे नंबर तक नहीं पहुंच पाएगी, जहां 'KGF 2' का 859.70 करोड़ की कमाई (पांच भाषाओं में) का कब्‍जा है।

'धुरंधर' का वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन 1283 करोड़ रुपये पार

रणवीर सिंह की यह फिल्‍म वलर्डवाइड कमाई में अब 1300 करोड़ के मुहाने पर खड़ी है। 45 दिनों में इसने देश के बाहर विदेशों में 293.60 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन किया है। जबकि देश में 989.90 करोड़ रुपये का ग्रॉस बिजनस हुआ है। इस तरह देश और दुनिया मिलाकर इसने 45 दिनों मं वर्ल्‍डवाइड 1283.50 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है।

'धुरंधर' विदेशों में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली छठी फिल्‍म

विदेशों में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍मों में 'धुरंधर' अभी छठे पायदान पर है। इस सूची में सबसे ऊपर आमिर खान की 'दंगल' है, जिसने चीन में बंपर कमाई के बूते ओवरसीज में 1535.30 करोड़ रुपये कमाए थे। इसके बाद शाहरुख खान की 'जवान' है, जिसने व‍िदेशों में 400 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया। तीसरे नंबर पर भी शाहरुख खान की ही 'पठान' है, जिसकी ओवरसीज कमाई 397.16 करोड़ रुपये है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 13 March 2026
कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को होस्ट गौरव कपूर से शादी की। फैंस को उनकी प्रेम कहानी की पहली झलक मिली, वहीं अब सबकी निगाहें कृतिका कामरा के करण…
 13 March 2026
एक्टर और राजनेता थलपति विजय की फिल्म 'जन नायकन' की रिलीज का फैंस पिछले दो महीने से इंतजार कर रहे हैं लेकिन कोई जानकारी नहीं कि ये कब थिएटर्स में…
 13 March 2026
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
 13 March 2026
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
 13 March 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
 13 March 2026
आईपीएल 2026 की शुरुआत कुछ दिन में होने वाली है। इस लीग की शुरुआत 2026 में 28 मार्च से हो रही है। आईपीएल में हर साल कुछ ना कुछ ऐसे…
 13 March 2026
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
 13 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
 13 March 2026
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…
Advt.