अमेर‍िका के F- 35 के डिजाइन की चोरी करके चीन ने बनाया नया स्‍टील्‍थ फाइटर जेट J-35 को देख उठे सवाल, समझें

Updated on 08-11-2024 04:34 PM
बीजिंग: चीन की पीपुल्स लिबरेशन आर्मी एयर फोर्स (PLAAF) ने अपनी स्टील्थ फाइटर तकनीक की प्रगति दिखाई है। चीन ने हाल ही में पांचवीं पीढ़ी के स्टील्थ फाइटर जेट जे-35ए का अनावरण किया। चीन के इस जेट को देखकर कुछ एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह अमेरिका के एफ-35 लाइटनिंग II से काफी मिलता जुलता है। 12 से 17 नवंबर तक चलने वाले चीन इंटरनेशनल एविएशन एंड एयरोस्पेस प्रदर्शनी में इसे दिखाया जाएगा। चीन की वायुसेना के उपकरण विभाग ने घोषणा की है कि J-35A एयर शो का हिस्सा होगा।

J-35 एक मल्टीरोल मध्यम आकार का स्टील्थ लड़ाकू विमान है। चीनी मीडिया के मुताबिक इस जेट के दौ संस्करण हैं। एक वायुसेना के लिए वहीं दूसरा एयरक्राफ्ट कैरियर पर तैनाती के लिए है। चीन के सरकारी अखबार ग्लोबल टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक जेट को सर्विस में शामिल करने की कोई औपचारिक घोषणा नहीं की गई है। चीन में फाइटर जेट को जे-20 स्टील्थ फाइटर जेट के पूरक के रूप में देखा जा रहा है, जो पहले से ही सर्विस में है।

F-35 की खासियत


चीन के इस फाइटर जेट में अमेरिकी जेट जैसी समानता है। इस कारण इसकी तुलना अमेरिका के लॉकहीड मार्टिन की ओर से विकसित F-35 लाइटनिंग II से की जा रही है। F-35 के तीन संस्करण हैं। F35A जो पारंपरिक टेक-ऑफ और लैंडिंग करते हैं। F-35B जो शॉर्ट टेक-ऑफ और वर्टिकल लैंडिंग करते हैं। वहीं F-35C को एयरक्राफ्ट कैरियर के लिए बनाया गया है। F-35 को रडार पर खोज पाना मुश्किल है। एडवांस्ड सेंसर, इन्फॉर्मेशन फ्यूजन और नेटवर्क कनेक्टिविटी से लैस है। यह सिंगल सीट, सिंगल इंजन वाला सुपरसोनिक और लंबी दूरी का लड़ाकू विमान है।

क्या है चीन के जेट की खासियत


हालांकि F-35 के विपरीत J-35A में जुड़वा इंजन लगा है। एक अंतर यह भी कि F35 का शॉर्ट टेक-ऑफ और वर्टिकल लैंडिंग का संस्करण भी है। चीनी लड़ाकू विमान के पास यह क्षमता नहीं है। चीन का जेट F-35 की तुलना में ज्यादा चिकना और पतला लगता है। द वार जोन की रिपोर्ट के मुताबिक डीएसआई इनलेट्स, कैनोपी और बुनियादी कॉन्फिगरेशन समान हैं।

दोनों के अंतर को देखते हुए माना जा रहा है कि चीन ने या तो डिजाइन की नकल की या उसने विमान से जुड़ा डेटा चुराया। हालांकि पोर्टल ने कहा कि चीन F-35 को कॉपी नहीं कर सकता, क्योंकि यह दुनिया की सबसे जटिल मशीनों में से एक है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.