भोपाल में स्टेट लेवल की डाक टिकट प्रदर्शनी:325 फ्रेम में दिखेगा 78 साल का इतिहास

Updated on 21-11-2025 01:37 PM

भोपाल के न्यू मार्केट स्थित समन्वय भवन में शुक्रवार को 14वीं मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय डाक टिकट प्रदर्शनी 'मेपेक्स 2025' शुरू होगी। तीन दिन चलने वाली प्रदर्शनी में डाक विभाग का 78 साल का इतिहास 325 फ्रेम में दिखाई देगा। लोग 170 टिकट को प्रदर्शनी में देख सकेंगे।

सुबह 10 से रात 8 बजे तक प्रदर्शनी चलेगी। प्रदर्शनी का उद्घाटन सांसद आलोक शर्मा करेंगे, जबकि 23 नवंबर को समापन अवसर पर मुख्य अतिथि मंत्री विश्वास सारंग रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य पोस्ट मास्टर जनरल मप्र डाक परिमंडल विनीत माथुर करेंगे।

यह रहेगा प्रदर्शनी में प्रदर्शनी का मुख्य विषय 'भारत की विज्ञान यात्रा तथा आत्मनिर्भर भारत' है। यह मुख्य रूप से भारत के युवाओं एवं नौजवानों को विज्ञान के प्रति प्रेरित करने व भारत की 78 वर्षों की प्रगति को चित्रित करने के लिए रखी गई है। प्रदर्शनी में 170 डाक टिकट संग्रहकर्ताओं के कुल 325 फ्रेम प्रदर्शित किए जाएंगे।

इन फ्रेमों के माध्यम से डाक टिकट संग्रहकर्ताओं द्वारा विज्ञान के अतिरिक्त भारतीय सेना, स्वतंत्रता पूर्व का भारत, होल्कर एस्टेट, अंतरिक्ष में विज्ञान यात्रा, 1857 से 1947 तक स्वतंत्रता संग्राम, रामायण, राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, भारत रत्न अवार्ड, स्वच्छ भारत, मप्र टूरिज्म, भारतीय रेल आदि के साथ अन्य कई विषयों पर दुर्लभ डाक टिकटों व स्पेशल कवर का प्रदर्शन किया जाएगा।

सांस्कृतिक कार्यक्रम और प्रतियोगिताएं भी होंगी डाक टिकट प्रदर्शनी के दौरान विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं प्रतियोगिताएं भी होंगी। जिसमें विभिन्न स्कूलों से आमंत्रित छात्र-छात्राएं हिस्सा लेंगे। इन प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मेपेक्स 2025 के समापन समारोह में पुरस्कृत किया जाएगा।

शुक्रवार को उमंग वेल्फेयर सोसायटी समूह गान, मेपेक्स 2025 का विशेष विरूपण, स्व. शंकर प्रसाद ताम्रकार पर विशेष विरूपण का विमोचन, इंदौर के फिलाटेलिस्ट ओपी केडिया की पुस्तक का विमोचन, बंसल एक्स्ट्रेकशन व एक्सपोर्टेशन प्राईवेट लिमिटेड के विशेष आवरण का विमोचन, एजीएम भेल सुनील सचदेवा द्वारा कार्यशाला एवं नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.