दिलजीत दोसांझ ने तेलंगाना सरकार के नोटिस पर कसा तंज, बोले- पूरे देश में शराब पर लगा दो बैन, नहीं गाउंगा गाना

Updated on 18-11-2024 12:49 PM
सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ 'दिल लुमिनाटी' टूर पर हैं। देश के कई हिस्सों में उन्होंने अपना कॉन्सर्ट किया था और अब वह विदेशों में अपनी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। इसी बीच उन्हें तेलंगाना सरकार से नोटिस मिला था क्योंकि उनके गानों में शराब का प्रचार किया जा रहा था। इस पर उन्हें नोटिस भी भेजा गया था। जिसके बाद अब दिलजीत ने रिएक्ट किया है और सरकार को खुली चेतावनी दी है।

दरअसल, 17 नवंबर की शाम अहमदाबाद में एक कॉन्सर्ट में दिलजीत ने देशभर के अधिकारियों को शराब पर बैन लगाने की चुनौती दी। साथ ही कला कि वो शराब पर आधारित गाने नहीं गाएंगे क्योंकि गुजरात में ये बैन है। सिंगर ने तेलंगाना सरकार के उस नोटिस पर भी तंज कसा। जिसमें हिदायत दी गई थी कि वो अपने कॉन्सर्ट में शराब, हंदा और ड्रग्स वाले गाने न गाएं। इसमें उनके 'पंज तारा' और 'पटियाला पैग' का जिक्र किया गया था।

शराब पर गाना गाने पर बोले दिलजीत दोसांझ


अब दिलजीत के वायरल वीडियो में वह कह रहे हैं, 'आज भी मैं शराब पर कोई गाना नहीं गाऊंगा। ऐसा इसलिए क्योंकि गुजरात एक शराबबंदी राज्य है। अगर यहां शराब पर बैन लगाया है तो मैं गुजरात सककार का फैन हूं। मैं इसके लिए गुजरात सरकार को खुलकर सपोर्ट करता हूं। आप देशभर में शराब की दुकानें बंद कर दीजिए, मैं शराब पर सॉन्ग्स गाने बंद कर दूंगा।'

दिलजीत दोसांझ ने तेलंगाना सरकार पर कसा तंज


सिंगर ने आगे कहा, 'मैंने दर्जनों भजन गाए हैं। पिछले 10 दिनों में मैंने दो भक्ति गीत रिलीज़ किए हैं। लेकिन कोई भी इसके बारे में बात नहीं कर रहा है। टीवी पर हर कोई केवल पटियाला पैग के बारे में बात कर रहा है।' उन्होंने कहा, 'चलिए एक मुहीम शुरू करते हैं। अगर सभी राज्य अपने आप को शराबमुक्त राज्य घोषित कर दें तो अगले दिन से दिलजीत दोसांझ लाइव कॉन्सर्ट में शराब पर आधारित गाने गाना बंद कर देगा। मेरे पास एक और ऑफर है। मैं जिस भी शहर में परफॉर्म करूंगा, वहां एक दिन के लिए शराब बैन कर दिया जाए तो, मैं शराब पर आधारित गाने नहीं गाऊंगा।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.