केंद्रीय बजट 2026 पर रायपुर बीजेपी दफ्तर में चर्चा, खादी-हथकरघा को बढ़ावा देने की बड़ी घोषणा

Updated on 01-02-2026 03:59 PM

रायपुर। केंद्रीय बजट 2026-27 को लेकर रायपुर स्थित भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री सलाहकार पंकज कुमार झा और वरिष्ठ नेता ललित जैसिंघ ने बजट भाषण को सुना। रविवार को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने संसद में बजट पेश किया, जिसमें खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प क्षेत्र को मजबूती देने के लिए कई अहम घोषणाएं की गईं।वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि खादी, हथकरघा और हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए महात्मा गांधी ग्राम स्वराज पहल की शुरुआत की जाएगी। इस योजना के माध्यम से खादी, हैंडलूम और हैंडीक्राफ्ट उत्पादों को ग्लोबल मार्केटिंग से जोड़ा जाएगा। साथ ही, ओडीओपी (एक जिला-एक उत्पाद) योजना को भी मजबूती मिलेगी और बुनकरों व कारीगरों को बेहतर प्रशिक्षण उपलब्ध कराया जाएगा।उन्होंने बताया कि टेक्सटाइल इकोसिस्टम में तेज विकास के लिए ‘चैलेंज मोड’ के तहत मेगा टेक्सटाइल पार्कों की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा, लेबर-इंटेंसिव टेक्सटाइल सेक्टर के लिए एक बड़े एकीकृत कार्यक्रम की घोषणा की गई है, जिसमें उत्पादन, कौशल विकास और वैश्विक प्रतिस्पर्धा को बढ़ाने पर फोकस रहेगा।वस्त्र उद्योग के लिए प्रस्तावित कार्यक्रमों में समर्थ 2.0 मिशन, राष्ट्रीय फाइबर योजना, टेक्स-इको पहल और राष्ट्रीय हथकरघा एवं हस्तशिल्प कार्यक्रम शामिल हैं। बजट पेश करते हुए वित्त मंत्री ने कहा कि बीते 12 वर्षों में सरकार की नीतियों से देश की अर्थव्यवस्था स्थिरता, वित्तीय अनुशासन और सतत विकास की दिशा में आगे बढ़ी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.