मैनपुर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन

Updated on 20-07-2024 05:44 PM

गरियाबंद ।  मैनपुर में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में राजस्व, पंचायत, कृषि, क्रेडा, वन, स्वास्थ्य, पीएचई, महिला एवं बाल विकास, उद्योग, शिक्षा, आदिवासी विकास, विद्युत, श्रम, समाज कल्याण एवं अन्य विभागों द्वारा आमजनों से प्राप्त आवेदनों के निराकरण के लिए स्टॉल लगाए गए थे। शिविर में लोगों के समस्याओं एवं शिकायतों से संबंधित 249 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें से 242 मांग से संबंधित एवं सात आवेदन शिकायती प्राप्त हुए। शिविर में अधिकांश आवेदनों का मौके पर ही निराकरण किया गया। लंबी प्रक्रियाओं वाले एवं उच्च कार्यालयों के मार्गदर्शन से संबंधित आवेदनों के निराकरण के बारे में आवेदकों को अवगत कराया गया। जिला अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी शिविर में मौजूद लोगों को भी दी। जिला स्तरीय शिविर में बिन्द्रानवागढ़ क्षेत्र के विधायक जनक ध्रुव एवं कलेक्टर दीपक अग्रवाल भी शामिल हुए। शिविर में मौजूद अतिथियों ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाये गये स्टॉलों का अवलोकन किया। साथ ही हितग्राहियों को मौके पर ही लाभान्वित किया गया। विधायक एवं कलेक्टर ने किसानों को मत्स्य विभाग की ओर से मछली जाल एवं आईस बाक्स का वितरण किया। ग्राम उसरीजोर के किसान जदूराम को भेजीपदर व्यपवर्तन योजना के तहत भू-अर्जन की राशि के रूप में 10 लाख रूपये का चेक भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम में विधायक एवं कलेक्टर ने 4 बच्चों को अन्नप्राशन करवाया, साथ ही गर्भवती महिलाओं को गोद भराई की रश्म के तहत पोषण आहार किट भी प्रदान किया। 

इस मौके पर जिला पंचायत सीईओ रीता यादव, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष संजय नेताम, जिला पंचायत सदस्य लोकेश्वरी नेताम, जनपद अध्यक्ष मैनपुर नूरमति मांझी, उपाध्यक्ष नंदकुमारी राजपूत, एसडीएम तुलसीदास मरकाम, जनपद सीईओ डीएस नागवंशी,  विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी गण सहित बड़ी संख्या में ग्रामीाणजन उपस्थित रहे।

जनसमस्या निवारण शिविर में मौजूद लोगों को सम्बोधित करते हुए विधायक जनक ध्रुव ने कहा कि ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं का एक ही स्थान पर त्वरित निराकरण के लिए शिविर का आयोजन किया गया है। सभी विभागों के स्टॉलों में लोगों के समस्याओं से संबंधित आवेदन लिए गए। साथ ही उनका निराकरण भी किया जा रहा है। विधायक श्री ध्रुव ने सभी विभागों के अधिकारियों को तत्परता एवं गंभीरतापूर्वक ग्रामीणों के आवेदनों का निराकरण करने के निर्देश दिये। शिविर में कलेक्टर श्री अग्रवाल ने कहा कि प्रत्येक माह दो जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा। शिविर में सभी जिला अधिकारियों को उपस्थित होकर आमजनों की समस्याओं के निराकरण करने के निर्देश दिये गये है। उन्होंने ग्रामीणों से शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने की अपील की। साथ ही स्वास्थ्य विभाग द्वारा निःशुल्क जांच किया जा रहा है। कलेक्टर ने लोगों को निःशुल्क बीपी और शुगर सहित स्वास्थ्य संबंधी अन्य प्रकार की जांच कराकर स्वास्थ्य के बारे में जागरूक रहने एवं आवश्यकतानुसार निःशुल्क ईलाज प्राप्त करने का भी संदेश दिया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जरूरतमंदों को आवास की सुविधा से लाभान्वित किया जा रहा है। इसके लिए शासन द्वारा राशि भी जारी की गई है। उन्होंने राशि प्राप्त हितग्राहियों से आवास निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर आवास योजना से लाभान्वित होने को कहा।  

कलेक्टर, विधायक ने बच्चों को विटामिन ए की खुराक पिलाकर शिशु संरक्षण माह का किया शुभारंभ - जिले में शिशु संरक्षण माह का आयोजन 19 जुलाई से 23 अगस्त 2024 तक किया जा रहा है। इस अभियान में 9 माह से 5 वर्ष तक के बच्चों को सप्ताह के प्रत्येक मंगलवार व शुक्रवार को विटमिन-ए व 6 माह से 5 वर्ष के बच्चों को आरयन सिरप पिलाया जा रहा है। आज मैनपुर में जिला स्तरीय जन समस्या निवारण शिविर में विधायक श्री जनक धु्रव व कलेक्टर श्री दीपक अग्रवाल द्वारा 9 माह से 5 वर्ष के बच्चों को विटमिन-ए व 6 माह से 5 वर्ष के बच्चो को आयरन सिरप पिलाकर शिशु संरक्षण माह का शुभारंभ किया। जिले में 9 माह से 5 वर्ष के 53 हजार 107 बच्चों को विटामिन-ए की खुराक एवं 6 माह से 5 वर्ष के 58 हजार 691 बच्चों को आयरन सिरप, 1331 सत्र आयोजित कर सभी स्वास्थ्य केन्द्रों व आंगनबाड़ी में पिलाया जा रहा है। 9 माह से 05 वर्ष के सभी बच्चों को विटामिन-ए छः माह के अंतराल में एवं 6 माह से 5 वर्ष बच्चों को आरयन सिरप सप्ताह में 2 बार सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में पिलाया जा रहा है। साथ ही बच्चो का वजन कराना, एनिमियां जांच, प्रसव पश्चात स्तनपान एवं आहार की जानकारी, अति कुपोषित बच्चों का चिन्हांकन कर पोषण पुनर्वास केन्द्र में भर्ती व 0 से  5 वर्ष के बच्चो का नियमित टीकाकरण व गर्भवती महिलाओं के लिए आयरन की गोली दी जा रही है। विटामिन-ए सामान्य दृष्टि प्रतिरक्षा प्रणाली के लिए महत्वपूर्ण हैं जों आंख की कर्निया की रक्षा करने में मदद करता है। साथ ही हृदय, फेफड़े, गुर्दे और अन्य अंगों को ठीक से काम करने एवं रतौधीं रोग से छुटकारा और रोकथाम करने में मदद करता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.