दिव्या भारती लगातार 20 घंटे करती थीं शूट, पहलाज निहलानी ने बताया एक्ट्रेस के पैर में कील घुसने का दर्दनाक वाकया
Updated on
25-05-2024 01:10 PM
प्रोड्यूसर पहलाज निहलानी ने हाल ही एक इंटरव्यू में दिवगंत एक्ट्रेस दिव्या भारती के साथ अपने बॉन्ड के बारे में बात की और उनकी तारीफ की है। पहलाज निहलानी ने दिव्या भारती को फिल्म 'शोला और शबनम' में डायरेक्ट किया था, और इसमें गोविंदा भी थे। उन्होंने बताया कि दिव्या भारती बिना किसी शिकायत के लगातार 20 घंटे शूट करती थीं। दिव्या भारती की साल 1993 में मौत हो गई। बताया जाता है कि वह अपने अपार्टमेंट की खिड़की से गिर गई थीं।
Pahlaj Nihalani ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया कि एक बार Divya Bharti का पैर कील पर पड़ गया था, लेकिन फिर भी वह शूट करती रहीं और किसी को नहीं बताया। 'शोला और शबनम' को डेविड धवन ने डायरेक्ट किया था, जबकि अनीस बज़्मी ने कहानी लिखी थी।
'दिव्या भारती कमाल थी, 20-24 घंटे लगातार शूट करती'
पहलाज निहलानी ने बताया, 'वह एक कमाल की लड़की थी, अपने काम के प्रति पूरी तरह समर्पित थी। उसे इसकी परवाह नहीं थी कि 20 घंटे काम किया या 24 घंटे। 'शोला और शबनम' के दौरान हम सुबह से शुरू करके 20 घंटे तक शूटिंग करते थे। एक सीन होता था, फिर डांस होता था और फिर हम दूसरा सीन करते थे। मुझे याद है कि ऊटी में एक बार जब दिव्या का पैर कील पर पड़ गया था, तो वह घायल हो गई थी, पर उसने किसी को भी यह बात नहीं बताई।'
'उसने रुमाल मांगा और बांध लिया, पैर से खून बह रहा था'
पहलाज निहलानी ने आगे बताया, 'डेविड धवन वहां नहीं थे, लेकिन एक्शन डायरेक्टर थे। मैं वहां मॉनिटर के पास था और जब वह शॉट से वापस आई तो मुझे एहसास ही नहीं हुआ कि उसे चोट लगी है। उसने मेरा रुमाल मांगा और अपने पैर पर बांध लिया। जब मैंने पूछा कि क्या हुआ तो उसने बताया कि ज्यादा कुछ नहीं, लेकिन मैंने देखा कि खून निकल रहा है। मैंने तुरंत पैकअप के लिए फोन किया।'
'मुझसे देखा नहीं जा रहा था, वो शूटिंग करती रही'
पहलाज निहलानी ने फिर कहा, 'पैकअप के बावजूद दिव्या भारती शूटिंग करती रही। मुझसे देखा नहीं जा रहा था, लेकिन उसने इस पर कुछ रिएक्ट नहीं किया कि वह घायल हो गई है। जब हमने फाइनली पैकअप किया, तो मैंने प्रोडक्शन को सूचित किया कि कल सुबह शूटिंग नहीं होगी।'
पहलाज निहलानी के सीने पर बैठ गईं दिव्या भारती
इसके बाद पहलाज निहलानी ने दिव्या भारती की मॉम को फोन किया और लेकिन एक्ट्रेस ने अस्पताल जाने इनकार कर दिया। यहां तक कि घर पर इलाज से भी मना कर दिया। वह बोले, 'मैंने उसकी मां को बताया कि अगले दिन कोई शूटिंग नहीं होगी, ताकि वह आराम कर सके। लेकिन सुबह छह बजे दिव्या भारती हाउसकीपिंग से चाबियां लेकर मेरे सीने पर बैठ गईं और बोली, 'चलो उठो, तुम अभी तक क्यों सो रहे हो?' क्योंकि आम तौर पर हम सुबह जल्दी शूटिंग शुरू कर देते थे। वह शूटिंग रद्द करने के लिए सहमत नहीं थीं। मेरी उसके साथ बहुत सारी यादें हैं।'
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…