भारतीयों को H-1B वीजा पर नया झटका देने की तैयारी, डोनाल्ड ट्रंप ने बनाई बड़े बदलाव की योजना, जानें इस बार क्या

Updated on 10-10-2025 04:45 PM
वॉशिंगटन: H-1B वीजा पर 100000 डॉलर का भारी भरकम शुल्क लगाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप इस वीजा कार्यक्रम पर एक और झटका देने की तैयारी कर रहे हैं। ट्रंप प्रशासन अब इसके लिए पात्रता पर अतिरिक्त आव्रजन प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है। अमेरिका के गृह मंत्रालय (DHS) ने एच-1बी वीजा श्रेणी को संशोधित करने के लिए अपने एजेंडे में एक नियम परिवर्तन का प्रस्ताव रखा है। संघीय रजिस्टर में औपचारिक रूप से सूचीबद्ध प्रस्तावों में कई तकनीकी पहलू शामिल हैं। इसमें सीमा छूट के लिए पात्रता में संशोधन, कार्यक्रम की आवश्यकताओं का उल्लंघन करने वाले नियोक्ताओं की अधिक जांच जैसे नियम शामिल हैं।

इन बदलावों का असर अमेरिका में काम करने की इच्छा रखने वाले हजारों भारतीय पेशेवरों और छात्रों पर पड़ने की उम्मीद है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि क्या अमेरिकी गृह मंत्रालय उन नियोक्ताओं और पदों को सीमित करने की योजना बना रहा है, जिन्हें वार्षिक सीमा से छूट दी गई है। अगर ट्रंप प्रशासन छूट की सीमा में बदलाव करता है तो यह कदम गैर-लाभकारी रिसर्च संगठनों, विश्वविद्यालयों और स्वास्थ्य सेवा संस्थानों पर असर डाल सकता है, जो वर्तमान में छूट का लाभ उठा रहे हैं।

दिसम्बर में बदलावों का हो सकता है ऐलान

प्रस्ताव के अनुसार, इन बदलावों का उद्देश्य एच-1बी गैर-आप्रवासी कार्यक्रम में सुधार लाना और अमेरिकी कर्मचारियों के वेतन और कार्य स्थितियों की बेहतर सुरक्षा करना है। नए नियमों को इसी साल दिसम्बर में जारी किया जा सकता है। इसके पहले रिपोर्टों में कहा गया था कि ट्रंप प्रशासन पारंपरिक एच-1बी लॉटरी की जगह वेतन-आधारित चयन प्रणाली लाने की योजना बना रहा है। ट्रंप प्रशासन के अधिकारियों ने लॉटरी सिस्टम को गलत बताया गया है

क्या है एच-1बी वीजा?

एच-1बी एक अस्थायी वीजा श्रेणी है, जो भारतीयों समेत हाई-स्किल विदेशी नागरिकों को अमेरिका में काम करने का अवसर देती है। यह आमतौर पर ग्रीन कार्ड (स्थायी निवास) हासिल करने से पहले अमेरिका में लंबे समय तक काम करने का एकमात्र तरीका है। एच-1बी वीजा का उद्देश्य अमेरिकी कंपनियों को ऐसे कौशल वाले लोगों को लाने की अनुमति देना है, जो अमेरिका में मिलने मुश्किल हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
 18 March 2026
इस्लामाबाद: रूस ने पाकिस्तान को कच्चे तेल की खरीद का ऑफर दिया है। पाकिस्तान में रूस के राजदूत अल्बर्ट खोरेव ने बताया है कि हम पाकिस्तान को रियायती दर पर…
 18 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल गठबंधन से चल रहे युद्ध में ईरान के शीर्ष राष्ट्रीय सुरक्षा अधिकारी अली लाराजीनी की मौत हो गई है। अली लारीजानी इस संघर्ष की शुरुआत से ही ईरान…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान ने कहा है कि उसका होर्मुज स्ट्रेट जैसे अहम समुद्री मार्ग को पूरी तरह बंद करने का इरादा नहीं है। ईरान के उप विदेश मंत्री सईद खतीबजादा ने…
 18 March 2026
रियाद: सऊदी अरब अगर ईरान के खिलाफ लड़ाई में उतरा तो पाकिस्तान को मदद के लिए बुलाएगा। इतना ही नहीं पाकिस्तान के न्यूक्लियर अंब्रेला का भी सऊदी अरब इस्तेमाल करेगा।…
 17 March 2026
काबुल: अफगानिस्तान की राजधानी काबुल में सोमवार देर रात किए गए पाकिस्तान के हवाई हमले में मरने वालों की संख्या 400 हो गई है। अफगानिस्तान सरकार के उप-सरकारी प्रवक्ता हमदुल्ला…
 17 March 2026
तेहरान: ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट से भारतीय जहाजों के निकलने पर नरमी बरतने के संकेत दिए हैं। ईरानी विदेश मंत्री के प्रवक्ता इस्माइल बघाई ने कहा है कि उनका इरादा…
Advt.