डोनाल्ड ट्रंप ने पुतिन से की फोन पर बात, यूक्रेन युद्ध पर दिया सीधा अल्टीमेटम, यूरोप में अमेरिकी सेना की दिलाई याद

Updated on 11-11-2024 01:48 PM
वॉशिंगटन: अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से बात की है। वॉशिंगटन पोस्ट ने रविवार को अपनी रिपोर्ट में बताया है कि दोनों नेताओं के बीच गुरुवार को बात हुई जिसमें ट्रंप ने पुतिन से यूक्रेन में युद्ध को न बढ़ाने को कहा है। डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति चुनाव जीतने के बाद से दोनों के बीच यह पहली फोन वार्ता थी। रिपोर्ट में बताया गया है कि ट्रंप ने फ्लोरिडा में अपने मार-ए-लागो रिसॉर्ट से की थी।

अमेरिकी सेना की दिलाई याद


रिपोर्ट में बताया गया है कि कॉल के दौरान डोनाल्ड ट्रंप ने कथित तौर पर पुतिन को यूरोप में मजबूत अमेरिकी सैन्य उपस्थिति की याद दिलाई। इशके साथ ही यूक्रेन युद्ध का हल तलाशने के लिए आगे भी चर्चा में रुचि जाहिर की। वॉशिंगटन पोस्ट ने मामले की जानकारी रखने वाले अज्ञात स्रोतों के हवाले से बताया कि डोनाल्ड ट्रंप ने संघर्ष को समाप्त करने की आवश्यकता पर जोर दिया और इस मुद्दे पर मॉस्को के साथ भविष्य की बातचीत में शामिल होने की इच्छा का संकेत दिया।

इसके एक दिन पहले बुधवार को डोनाल्ड ट्रंप और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच फोन पर बात हुई थी, जिसमें अरबपति कारोबारी और ट्रंप के करीबी एलन मस्क भी शामिल थे। जेलेंस्की ने बातचीत को शानदार बताया और आने वाले प्रशासन के साथ निरंतर संवाद और सहयोग के बारे में उम्मीद जताई।

यूक्रेन युद्ध को रोकने के पक्ष में ट्रंप


अमेरिकी में डोनाल्ट ट्रंप की जीत को ढाई साल से से ज्यादा समय से चल रहे यूक्रेन संघर्ष को खत्म करने की क्षमता के रूप में देखा जा रहा है। ट्रंप लड़ाई को खत्म करने पर जोर देते रहे हैं। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिकी की तरफ से कीव को दिए जाने अरबों डॉलर के समर्थन को लेकर भी असहमति जाहिर की है।

बाइडन का यूक्रेन को मदद का भरोसा


इस बीच वर्तमान अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन के प्रशासन ने पुष्टि की है कि वह 20 जनवरी को ट्रंप के शपथ ग्रहण से पहले यूक्रेन को यथासंभव सहायता भेजेगा। रविवार को बाइडन के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार जेक सुलिवन ने कहा कि वॉइट हाउस का लक्ष्य युद्ध के 'युद्ध के मैदान में यूक्रेन को यथासंभव सबसे मजबूत स्थिति में रखना है ताकि वह वार्ता की मेज पर यथासंभव सबसे मजबूत स्थिति में हो।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 March 2026
तेहरान: अमेरिका-इजरायल और ईरान की जंग के बीच आज किसी चीज की सबसे ज्यादा चर्चा हो रही है, तो वह है होर्मुज जलडमरूमध्य है। इसे स्ट्रेट ऑफ होर्मुज (Strait Of Hormuz)…
 19 March 2026
तेहरान/दोहा: इजरायल ने बुधवार को ईरान स्थित दुनिया के सबसे बड़े गैस फील्ड पर हमला हमला किया है। साउथ पार्स गैस फील्ड पर हमले से बौखलाए ईरान ने खाड़ी क्षेत्र के…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: भारत और पाकिस्तान के बीच परमाणु संघर्ष का खतरा वास्तविक है और दोनों के बीच तनावपूर्ण संबंधों के चलते यह बना हुआ है। अमेरिकी सीनेट में बुधवार को पेश ‘यूएस…
 19 March 2026
न्यूयॉर्क : अमेरिका में युद्ध कभी सिर्फ विदेश नीति नहीं होता, यह हमेशा घरेलू राजनीति में बदल जाता है। ईरान पर हमला करने से पहले डोनाल्ड ट्रंप ने कांग्रेस की औपचारिक…
 19 March 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप मध्य पूर्व में अपनी सैन्य मौजूदगी में भारी बढ़ोतरी की योजना पर विचार कर रहे हैं। इसमें हजारों अमेरिकी सैनिकों की तैनाती संभावित है। रॉयटर्स ने…
 19 March 2026
रियाद: सऊदी अरब ने कहा है कि ईरान की ओर से हो रहे हमलों का जवाब देने का उनकी सेना को हक है और वह इस तरफ बढ़ सकते हैं।…
 18 March 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका ने होर्मुज स्ट्रेट को जहाजों की आवाजाही के लिए सुनिश्चित करने के लिए मिशन स्टार्ट कर दिया है। कुछ घंटे पहले ही अमेरिकी सेना ने होर्मुज स्ट्रेट के तट…
 18 March 2026
तेहरान: ईरान के सबसे ताकतवर शख्स अली लारीजानी की इजरायल के हवाई हमले में मौत हो गई है। ईरान की सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल ने मंगलवार को इसकी पुष्टि कर दी…
 18 March 2026
तेल अवीव: इजरायली प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने एक और वीडियो पोस्ट कर बताया है कि वह जिंदा हैं। नेतन्याहू का नया वीडियो ऐसे समय में आया है, जब इंटरनेट पर उनकी…
Advt.