सुलह के जतन:1 साल बाद मंत्री गोविंद राजपूत व पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह को साथ लाए प्रदेशाध्यक्ष

Updated on 27-11-2025 12:45 PM

सागर में एक साल बाद बुधवार को मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और विधायक भूपेंद्र सिंह एक साथ दिखे। दोनों नेता सीएम के कार्यक्रम में भी मंच पर साथ नहीं आते थे। इनके बीच चल रही गुजबाजी को खत्म करने के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल का भोजन मंत्र काम आया।

भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने कहा कि वे प्रदेशाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार सागर में पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की बैठक लेने आए हैं। सागर में पार्टी की गुटबाजी के सवाल पर उन्होंने कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है।

सागर जिले में सरकार में कैबिनेट मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और भूपेंद्र सिंह के बीच राजनीतिक अदावत पुरानी है। गोविंद के दो साल पहले मोहन सरकार में मंत्री बनने के बाद अदावत जुबानी जंग के रूप में खुलकर सामने आ गई थी।

27 साल पुरानी अदावत, कुछ समय से बंद थी बातचीत

मंत्री गोविंद सिंह राजपूत और पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह की राजनीतिक दुश्मनी दो दशक पुरानी है। दोनों ही सुरखी विधानसभा से एक दूसरे के खिलाफ दो चुनाव लड़े, जिसमें एक-एक में जीत मिली। उस समय राजपूत ने कांग्रेस और सिंह ने भाजपा प्रत्याशी में चुनाव लड़ा।

गोविंद राजपूत के भाजपा में आने के बाद और सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाए जाने के बाद से तो पूर्व मंत्री भूपेंद्र सिंह से उनकी बातचीत बंद थी। दोनों एक दूसरे पर निशाना साधने में पीछे नहीं रहे।

पांच फोन कॉल से तय हुआ दोनों एक-दूसरे के घर जाएंगे

खंडेलवाल बुधवार को सागर पहुंचे थे। उन्होंने मंत्री गोविंद राजपूत से कहा था कि भूपेंद्र सिंह से बात करें और भोजन पर आमंत्रित करें। इसके बाद गोविंद ने भूपेंद्र को फोन किया और दोनों के बीच बातचीत हुई। खंडेलवाल के साथ दोनों बिजली चौराहे से गोविंद की तिली स्थित किला कोठी तक रथ में सवार होकर पहुंचे और दोनों में किसी तरह की राजनीतिक प्रतिद्वंद्विता न होने का संदेश दिया।

गोविंद के निवास पर खंडेलवाल की मौजूदगी में दोनों ने साथ भोजन किया। बाद में खंडेलवाल के साथ गोविंद, भूपेंद्र के निवास पर पहुंचे। दोनों नेताओं ने दो घंटे में दो बार साथ खाना खाया। एक दिन पहले ही प्रदेश भाजपा उपाध्यक्ष शैलेंद्र बरुआ सागर पहुंचे थे और उन्होंने मंत्री गोविंद और भूपेंद्र से बातचीत कर प्रदेश अध्यक्ष का संदेश पहुंचाया।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.