भोपाल में बुजुर्ग दंपती पर चाकू-रॉड से हमला:पुलिस ने कार्रवाई की नहीं थाने में बैठाए रखा, पुलिस कमिश्नर तक पहुंची शिकायत

Updated on 12-07-2024 01:15 PM

हबीबगंज थाना इलाके में स्थित ईश्वर नगर में रहने वाले बुजुर्ग दंपती पर रिश्तेदारों ने चाकू, रॉड और डंडे से हमला कर दिया। बुजुर्ग दंपती का बचाव करने आए आरोपियों ने बेटे और बेटी को भी पीटा। घटना के बाद शिकायत दर्ज कराने पहुंचे परिवार को पुलिस ने घंटो थाने में बैठाए रखा। बाद में एफआईआर बेहद साधारण धाराओं में दर्ज की गई। फरियादी पक्ष ने हबीबगंज थाना पुलिस की शिकायत पुलिस कमिश्नर कार्यालय में की है।

विपिन सिंह राजपूत (25) ईश्वर नगर में रहते हैं और किराने की दुकान का संचालन करते हैं। उन्होंने बताया कि 7 जुलाई की रात को दुकान बंद करने के बाद घर के बाहर दोस्त राजू साहू के साथ खड़े थे। तभी पड़ोस में रहने वाला चाचा का बेटा रोहित राजपूत आया। उसके परिवार की और हमारी पुरानी रंजिश थी। रोहित ने इसी रंजिश के चलते मुझे गालियां देना शुरू कर दिया। यह सुनकर पिता दिलीप सिंह राजपूत आए। उन्होंने रोहित को समझाइश देने का प्रयास किया। इस पर आरोपी नेपिता के साथ बद सलूकी की।

विरोध करने पर वह अपने घर में गया, पिता भगवान सिंह राजपूत, मां संगीता बाई, भाई रितिक,रिऋभ के साथ चाकू रॉड और डंडे से लैस होकर आया। इसके बाद पिता के साथ मारपीट शुरू कर दी। मैं बचाव करने गया, मुझे भी आरोपियों ने पीटा, यह देख मां अनीता राजपूत और बहन ज्योति बचाव करने आई। तब रोहित ने मां के कंधे पर चाकू मार दिया। पिता के सिर में रॉड मारी गई। मुझे और बहन को डंडो से बेरहमी से पीटा गया। हमले में सभी को गंभीर चोट आई है।

थाने में नहीं की सुनवाई

विपिन ने बताया कि घटना के बाद थाने पहुंचे। वहां पुलिस ने कार्रवाई नहीं की, एक घंटे से अधिक समय तक थाने में बैठाए रखा। बाद में बेहद साधारण धाराओं में एफआईआर दर्ज की। हमले में घायल मां और पिता जेपी अस्पताल में भर्ती थे। आरोपी 8 जुलाई को वहां उन्हें धमकाने पहुंचे। इस बात की शिकायत भी थाने में की लेकिन उनकी गिरफ्तारी नहीं की गई। 10 जुलाई को मामले की शिकायत पुलिस कमिश्नर के कार्यालय में की। शिकायती आवेदन में पुलिस की लापरवाही की पूरी कहानी लिखी। पुलिस कमिश्नर कार्यालय से थाने फोन गया। इसके बाद आरोपियों को हिरासत में लिया गया।

तत्काल कार्रवाई कर आरोपियों को गिरफ्तार किया

टीआई अजय कुमार सोनी ने बताया कि मामले में तत्काल कार्रवाई की थी। आरोपियों को तलाश कर उन्हें गिरफ्तार भी किया जा चुका है। मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर में धाराएं लगाई थीं। पुलिस पर लगे आरोप निराधार हैं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.