पर्यावरण अनुकूलता एवं पर्यावरण संबंधी चुनौतियों का समाधान कारक होगा

Updated on 10-07-2024 11:44 AM

लोकसभा अध्यक्ष श्री ओम बिरला ने मंगलवार को "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान में इंदौर में चल रहे 51 लाख पौधे लगाने के महा अभियान में हिस्सा लिया। उन्होंने इंदौर के बिजासन के समीप अटल वन में पौध-रोपण भी किया। श्री बिरला ने पौध-रोपण अभियान को समय की सबसे बड़ी जरूरत बताया। उन्होंने कहा कि जब पूरा विश्व जलवायु परिवर्तन और ग्लोबल वार्मिंग के दुषपरिणामों का सामना कर रहा है ऐसे में यह अभियान पर्यावरण अनुकूलता की दिशा में देश और दुनिया को नया दृष्टिकोण देते हुए नई राह दिखायेगा।

लोकसभा अध्यक्ष श्री बिरला ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान शुरू किया है। इस अभियान को मध्यप्रदेश विशेषकर इंदौर में तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। यह अभियान जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने कहा कि पौध-रोपण हमारी संस्कृतिसंस्कार एवं अध्यात्म से जुड़ा हुआ है। यह अभियान वर्तमान के साथ भविष्य को भी सुखद बनाने का अभियान है। देश एवं विश्व की पर्यावरण संबंधी चुनौतियों के समाधान का माध्यम भी बनेगा।

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष श्रीमती सुमित्रा महाजन ने कहा कि यह अभियान मानव जीवन को बचाने का वृहद अभियान है। यह एक अच्छा कार्य है। इस अभियान को निरन्तर आगे बढ़ाते रहना चाहिए।  नगरीय विकास एवं आवास मंत्री श्री कैलाश विजयवर्गीय ने कहा कि वृक्ष धरती का श्रृगांर है। यह हमारे जीवन का सबसे बड़ा आधार है। वृक्ष से ही जीवन की निर्भरता है। वृक्ष हमें जीवन बचाने के लिए सब कुछ देता है। हमारा फर्ज बनता है कि अधिक से अधिक पौधे लगाये और उनकी सुरक्षा का संकल्प लें। इंदौरमहापौर श्री पुष्यमित्र भार्गव ने स्वागत भाषण देते हुए इंदौर में चलाए जा रहे पौध-रोपण अभियान की प्रगति की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि यह अभियान समाज के हर वर्ग की सक्रिय भागीदारी से जन आंदोलन बन चुका है। राज्य सरकार ने जहां एक ओर साढ़े 5 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य रखा है। इसमें से इंदौर शहर में ही 51 लाख पौधे लगाए जा रहे हैं।

वन एवं पर्यावरण मंत्री श्री नागर सिंह चौहानपशुपालन मंत्री श्री लाखन पटेलसांसद  श्री शंकर लालवानी उत्तरप्रदेश विधान परिषद के सदस्य श्री महेन्द्रसिंहअनुसूचित जाति वित्त विकास निगम के अध्यक्ष श्री सावन सोनकर‍विधायक श्री महेन्द्र हार्डियाश्री रमेश मेंदोलाश्री मधु वर्मा सहित जन-प्रतिनिधि मौजूद थे। कार्यक्रम में सभी अतिथियों ने हजारों स्कूली बच्चों के साथ बिजासन के सामने स्थित अटल वन में पौध-रोपण किया। इस अवसर पर श्री ओम बिरला ने पौध-रोपण के ब्रांड एम्बेसेडर श्री विष्णु लांबा और कुमारी प्रसिद्धि का सम्मान भी किया।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.