EOW ने शुरू की अनुकंपा नियुक्ति घोटाले की जांच, डीईओ से मांगे दस्तावेज...
Updated on
02-05-2024 05:57 PM
रायपुर । कोविड काल में हुए अनुकंपा नियुक्ति घोटाले की जांच अब ईओडब्ल्यू ने शुरू कर दी है। ईओडब्ल्यू ने जिन कर्मचारियों की नियुक्ति की गई थी, इससे संबंधित सभी दस्तावेजों को जिला के शिक्षा अधिकारियों को देने को कहा है। दस्तावेजों की जांच के बाद राज्य सरकार की आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो के द्वारा घोटाले में शामिल अधिकारियों/कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई हो सकती है।
मालूम हो कि कोरोना काल के समय शिक्षा विभाग के कई कर्मियों ने अपनी जान गंवाई थी। जिसके बाद शिक्षा विभाग ने मृत कर्मियों के परिजनों को अनुकंपा नियुक्ति दी थी। इसमें भारी धांधली का आरोप लगा था। शिकायत में कहा गया था कि शिक्षा विभाग ने बिना शपथ पत्र की जांच के ही अनुकंपा नियुक्ति दे दी।
इस मामले को लेकर बीजेपी ने जमकर हंगामा किया था। विधानसभा में भी ये मामला उठा था। मामले में विवाद बढ़ता देख गलत शपथ पत्र देने वाले 10 कर्मचारियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया था। साथ ही प्रभारी डीईओ दासरथी को निलंबित भी किया गया था।
अनुकंपा नियुक्ति आदेश में स्पष्ट उल्लेखित है कि यदि आप का दस्तावेज फर्जी या गलत पाया जाता है तो अनुकंपा नियुक्ति आदेश बिना पूर्व सूचना के स्वमेव निरस्त माना जाएगा। अनुकंपा नियुक्ति के नियमों में है कि दिवंगत विवाहित शासकीय सेवक के परिवार में यदि पूर्व से ही परिवार के कोई अन्य सदस्य शासकीय सेवा में हैं तो परिवार के अन्य किसी भी सदस्य को अनुकंपा नियुक्ति की पात्रता नहीं होगी।
हिंदी सिनेमा के 90 के दशक की फेमस एक्ट्रेस और मॉडल ममता कुलकर्णी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस लाफ्टर शेफ्स अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन-3 शो…
बॉलीवुड एक्टर नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने गुरुवार, 12 मार्च को अपने पैतृक गांव पहुंचे और वहां के रजिस्ट्रार ऑफिस से उनकी कुछ फोटोज वायरल हुईं। बताया गया कि उन्होंने 55 बीघा…
नई दिल्ली: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा ने एक पाकिस्तानी समाचार संस्थान और एक रिपोर्टर को कानूनी नोटिस भेजा है। सलमान पर आरोप लगाया गया था कि टी20 वर्ल्ड कप…
इंग्लैंड की हंड्रेड लीग के लिए पहली बार खिलाड़ियों की नीलामी हुई। 8 टीमें बर्मिंघम फीनिक्स, लंदन स्पिरिट, मनचेस्टर सुपर जायंट्स, सनराइजर्स लीड्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव, ट्रेंट रॉकेट्स और…
नई दिल्ली: भारतीय टीम टी20 विश्व कप 2026 में साउथ अफ्रीका की वजह से सेमीफाइनल में पहु्ंच पाई। सुपर-8 में साउथ अफ्रीका ने वेस्टइंडीज को हरा दिया। इससे भारत के सेमीफाइनल…
नई दिल्ली: इंग्लैंड की क्रिकेट लीग द हंड्रेड में पहली बार नीलामी का आयोजन किया जाएगा। दुनिया भर के खिलाड़ियों ने लीग के लिए अपना नाम रजिस्टर करवाया था। इंग्लैंड के…