परीक्षा जीवन का एक पड़ाव है, अंत नहीं : बृजमोहन

Updated on 09-07-2024 06:24 PM

रायपुर। विद्यार्थी जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर मिलने वाला मेडल जहां एक तरफ विजेताओं को उत्साह देता है, वहीं दूसरी तरफ कमजोर विद्यार्थियों को बेहतर करने के लिए प्रेरित करता है। यह न केवल व्यक्तिगत सफलता को मान्यता देता है, बल्कि सभी छात्रों को अपनी क्षमताओं का अधिकतम उपयोग करने और मेहनत करने के लिए प्रेरित करता है। यह बात रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंगलवार को रायपुर कलेक्टर परिसर स्थित रेडक्रॉस सभागार में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड, नई दिल्ली द्वारा आयोजित प्रतिभा सम्मान योजना कार्यक्रम में कही। सांसद अग्रवाल ने योजना के अंतर्गत 5वीं से 12वीं तक की परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सम्पूर्ण छत्तीसगढ़ के 189 विद्यार्थियों को मेडल और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।

इस अवसर पर बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, मेडल हासिल करने वाले विद्यार्थियों को दूसरो को भी बताना चाहिए कि यह सम्मान हासिल करने के उनको कितनी मेहनत करनी पड़ी जिससे दूसरे विद्यार्थी भी मोटिवेट होकर काम कर सकें। उन्होंने कहा कि, जिंदगी एक परीक्षा मात्र नहीं है। जीवन में आगे बढ़ाने के लिए हमें कड़ी मेहनत और बिना रुके निरंतर प्रयास करते रहना चाहिए। हम लोगों ने अक्सर समाचारों में पढ़ा और सुना है कि, 10वीं और 12वीं में थर्ड डिवीजन आने वाले लोग भी आगे चल कर निरंतर प्रयास और कड़ी मेहनत के दम पर आईएएस और आईपीएस बन जाते है। इसलिए हम लोगों को असफल होने पर निराश होने की जरूरत नहीं है और सफल होने पर अतिउत्साहित भी नही होना चाहिए। बल्कि अपनी सफलता को दूसरों के साथ साझा करना चाहिए।
 बृजमोहन अग्रवाल ने प्रतिभाओं का सम्मान के लिए नेशनल परीक्षा बोर्ड की तारीफ करते हुए कहा इस प्रकार के आयोजन से विद्यार्थियों को भविष्य में बहुत लाभ होगा। कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ ही अध्यापकों और जिला शिक्षा अधिकारी को भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में पीएसवाय,प्रदेश समन्वयक शुभ्रा शुक्ला मिश्र, कलेक्टर रायपुर गौरव कुमार सिंह, निगम कमिश्नर अभिषेक मिश्र समेत शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 March 2026
यूट्यूबर और 'बिग बॉस' के एक्स कंटेस्टेंट अनुराग डोभाल ने हाल ही इंस्टाग्राम पर लाइव आकर तेज गाड़ी चलाते हुए जान देने की कोशिश की थी। इस चक्कर में उन्हें…
 18 March 2026
अक्षय कुमार इस वक्त अपनी फिल्म 'भूत बंगला' को लेकर चर्चा में हैं, जो 10 अप्रैल को रिलीज होगी। यह एक हॉरर-कॉमेडी है, जिसमें अक्षय का मजेदार किरदार है। हाल…
 18 March 2026
कोरियोग्राफर-डायरेक्टर फराह खान ने कई बार मरहूम पिता और उनकी आर्थिक तंगी के बारे में बात की है। उन्होंने बताया कि कैसे एक फिल्म फ्लॉप होने के बाद उनके पिता…
 18 March 2026
साल 2026 की चारधाम यात्रा 19 अप्रैल से शुरू हो रही है, पर इससे पहले ही एक बड़ा बदलाव किया गया है। केदारनाथ और बद्रीनाथ धाम दर्शन करने जाने वाले…
 18 March 2026
कन्नड़ फिल्म 'केडी: द डेविल' के गाने 'सरके चुनर' पर खूब बवाल मचा हुआ है, जिसके बाद मेकर्स ने इसे यूट्यूब और सभी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से हटा लिया गया। गाने…
 18 March 2026
आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' अपने सीक्वल 'Dhurandhar The Revenge' यानी 'धुरंधर 2' की रिलीज के जश्न में डूबी है। 'धुरंधर' में हाइजैक करने वाले जहूर मिस्त्री का किरदार निभाने…
 18 March 2026
कभी बॉलीवुड में बड़ी संख्या में फैन्स की फेवरेट रहीं शिल्पा शिरोडकर अब फिल्में पाने को तरस रही हैं। 'बिग बॉस 18' से लोगों की धुंधली यादों का फिर से…
 18 March 2026
नई दिल्ली: महान क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर के लिए आईपीएल 2026 एक नई शुरुआत लेकर आया है। सालों तक मुंबई इंडियंस के साथ जुड़े रहने के बाद इस…
 18 March 2026
नई दिल्ली: सीएसके की टीम से इन दिनों एक बड़े बदलाव की आहट सुनाई दे रही है। भारतीय स्टार संजू सैमसन के टीम में आने को एमएस धोनी के युग…
Advt.